पटना : बिहार के मुख्यमंत्री (Nitish Kumar) ने सोमवार को एक बार फिर दोहराया कि अगर देश भर में जातीय जनगणना नहीं हो पा रही तो राज्य में हम ...

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री (Nitish Kumar) ने सोमवार को एक बार फिर दोहराया कि अगर देश भर में जातीय जनगणना नहीं हो पा रही तो राज्य में हम लोग इसे कराएंगे। उन्होंने पांच राज्यों में चुनाव के बाद सर्वदलीय बैठक कर इसे शुरू करने के भी संकेत दिए। नीतीश कुमार ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम ( Janta Darbar) के बाद कहा कि जातीय जनगणना निश्चित रूप से हमलोग कराना चाहते हैं। जातीय जनगणना (Caste Census) को लेकर सर्वदलीय बैठक के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हमलोग एक मत के हैं। 'पांच राज्यों के चुनाव के बाद जातीय जनगणना पर बैठक का विचार'नीतीश कुमार ने कहा कि निश्चित रूप से हमलोग राज्य सरकार की तरफ से जातीय जनगणना करना चाहते हैं। इससे पहले सर्वदलीय बैठक हो जाए, जिससे सबका मत सामने आ जाए। जातीय जनगणना को कैसे बेहतर ढंग से किया जा सकता है, इस पर भी विचार हो रहा है। देशभर में अगर नहीं हो रहा है तो राज्य में हमलोग इसे कराएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी कई राज्यों में चुनाव चल रहा है, उसको खत्म हो जाने दीजिए। हम लोग एकबार बैठकर इस पर विचार करके जातीय जनगणना को शुरू करा देंगे। बिहार के जमुई में स्वर्ण भंडार मिलने से बिहार को ज्यादा रॉयल्टी मिलने से जुड़े सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है। जिन ऐतिहासिक स्थलों के बारे में पता चला है वहां जाकर हमलोग उसके संबंध में जानकारी लेते हैं। बिहार में कई ऐसी जगहें हैं जहां पर कई सारी चीजें हैं। उन्होंने कहा कि बिहार भारत का ही नहीं बल्कि दुनिया के पौराणिक जगहों में से एक है। भोजपुरी को राज्य सरकार की ओर से प्राइमरी एजुकेशन में शामिल करने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग इस पर गौर करेगा। भोजपुरी सिर्फ बिहार की ही नहीं है, यह यूपी और झारखंड में भी बोली जानेवाली भाषा है। भोजपुरी का बड़ा एरिया है, इसका अंतरराष्ट्रीय महत्व भी है। उन्होंने कहा कि अभी झारखंड में जो हुआ वो बहुत गलत है। बिहार, झारखंड एक था तो यह भाषा कई जिलों में बोली जाती थी। दिल्ली में चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर से हुई मुलाकात के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर सवाल उठता है तो आश्चर्य होता है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर से मेरा रिश्ता आज का नहीं है। इसमें कोई राजनैतिक बात नहीं है। भले ही राजनैतिक संबंध नहीं हो, जिससे व्यक्तिगत रिश्ता रहता है, लोग उससे मिलते ही हैं।
from Local News, लोकल न्यूज, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, state news in hindi, राज्य समाचार , Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/0rSXfqm
https://ift.tt/EeywXao
No comments