Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Bseb Inter Exam : बिहार की इंटर परीक्षा में BSEB का कारनामा! जहानाबाद में लड़के को बना दिया लड़की

पटना: एक विचित्र घटना में, एक लड़के को बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड ( BSEB ) की बदौलत लड़कियों के सेंटर में बैठकर परीक्षा देनी पड़ रही है। छ...

पटना: एक विचित्र घटना में, एक लड़के को बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड ( BSEB ) की बदौलत लड़कियों के सेंटर में बैठकर परीक्षा देनी पड़ रही है। छात्र के मुताबिक वैसे तो वो 'लड़का' है लेकिन उसके एडमिट कार्ड में उसे लड़की बताया गया है। हैरानी की बात तो ये है कि जब उसने सेंटर पर BSEB की इस गलती को बताया तो तो शिक्षा विभाग ने परीक्षा केंद्र के अधिकारियों से कहा कि छात्र गुलशन को अपने पेपर वहीं लिखने दें। अब छात्र को लड़कियों के बीच बैठकर परीक्षा देनी पड़ रही है और इससे उसे काफी अजीब महसूस हो रहा है क्योंकि इस सेंटर पर वो अकेला लड़का है। BSEB ने लड़की को बना दिया लड़का जहानाबाद के मखदुमपुर में अकील उच्च विद्यालय के विज्ञान के छात्र गुलशन कुमार का कहना है कि लड़कियों के लिए केंद्र में एकमात्र पुरुष परीक्षार्थी होने के नाते वह असहज महसूस कर रहा है। उसने मीडिया को बताया कि लड़कियां और निरीक्षक उसे हैरानी से देखते हैं। आदर्श राजकीयकृत मध्य विद्यालय में पेपर लिख रहा लड़का जहानाबाद जिले के उम्ता का निवासी है और उसका दावा है कि उसने परीक्षा फॉर्म में सब कुछ सही भरा था। गुलशन ने कहा कि 'मेरा नाम, माता-पिता का नाम, पता और अन्य सभी जानकारी प्रवेश पत्र में लिंग को छोड़कर सही है।' गुलशन का आरोप है कि ये सब बीएसईबी से गलती से हुआ और इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा। केंद्र अधीक्षक भी रह गए हैरान गुलशन को सिर्फ लड़कियों के लिए बने परीक्षा केंद्र पर देख केंद्र अधीक्षक नरेंद्र कुमार भी हैरान रह गए और इसकी सूचना राज्य के शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी। उनके मुताबिक 'विभाग से अनुमति मिलने के बाद, हम छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति दे रहे हैं।' निरीक्षण के दौरान डीएम और जिला शिक्षा अधिकारियों को भी गुलशन के मामले की जानकारी दी गई। लड़कियों के सेंटर पर लड़का दे रहा इम्तिहान सूत्रों के मुताबिक, जिले के 10 अलग-अलग स्कूलों की करीब 1,472 छात्राएं केंद्र में इंटरमीडिएट के पेपर लिख रही हैं। इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के लिए जिले में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से नौ सिर्फ लड़कियों के लिए हैं। जिला शिक्षा कार्यालय के अधिकारियों ने कहा कि फॉर्म भरते समय उम्मीदवार ने गलती से लिंग कॉलम में पुरुष के बजाय महिला को चिह्नित किया होगा। अधिकारियों के मुताबिक 'इस त्रुटि के कारण, एडमिट कार्ड गलत लिंग दिखा रहा है। हालांकि, परीक्षा के बाद उम्मीदवार बीएसईबी अधिकारियों से संपर्क करके त्रुटि को ठीक करवा सकता है।' शिक्षा मंत्री को मामले की जानकारी नहीं, अध्यक्ष फोन नहीं उठा रहे उधर बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। टाइम्स न्यूज नेटवर्क को उन्होंने बताया कि 'अगर ऐसी कोई शिकायत आती है, तो हम देखेंगे कि क्या करना है। जहां तक एडमिट कार्ड में गलती का सवाल है, बोर्ड परीक्षार्थियों को सुधार करने के कई मौके देता है।' उधर बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने रिपोर्टर की कॉल और SMS का कोई जवाब नहीं दिया।


from Local News, लोकल न्यूज, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, state news in hindi, राज्य समाचार , Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/visNuWZ
https://ift.tt/qQN3cIx

No comments