Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

MP Weather Latest Update : दो दिन में सात डिग्री लुढ़का भोपाल में रात का पारा, कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

भोपाल : एमपी का राजधानी भोपाल में शनिवार रात के तापमान में तेजी से गिरावट () आई है, जिसकी वजह से हवा में ठंडक लौट आई है। भोपाल में पिछले ...

भोपाल : एमपी का राजधानी भोपाल में शनिवार रात के तापमान में तेजी से गिरावट () आई है, जिसकी वजह से हवा में ठंडक लौट आई है। भोपाल में पिछले 48 घंटों में सात डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो कि शनिवार को सात डिग्री सेल्सियस पर आ गया () है। मौसम में अभी कोई सिस्टम सक्रिय नहीं होने की वजह से सर्द हवाएं चल रही हैं। इसकी वजह से कई स्थानों पर रात का तापमान पांच डिग्री () तक लुढ़क गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भोपाल में अभी दो दिन तक न्यूनतम तापमान सामान्य से कम ही रहेगा। शनिवार को भोपाल में अधिकतम तापमान में 26.2 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से कम है। रात में भी न्यूनतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रेकॉर्ड किया गया है। शहर में 14 किमी की रफ्तार से हवा चल रही है। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान खजुराहो, मंडला, नौगांव और उमरिया में पांच डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं, रविवार के पूर्वानुमान के अनुसार भोपाल में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान में आज 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके साथ ही छतरपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा और बैतूल में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों ने परिवर्तन पर कहा कि पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर पर बना हुआ है। इसके असर से राजस्थान पर बना दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ गया है। यह वर्तमान में हवा के ऊपरी भाग में परिवर्तित होकर हरियाणा पर सक्रिय है। दोनों सिस्टम कमजोर पड़कर आगे बढ़ गए हैं। इस वजह से शुक्रवार को हवाओं का रुख भी उत्तर-पश्चिमी हो गया है।


from Local News, लोकल न्यूज, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, state news in hindi, राज्य समाचार , Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/fvPzGMT
https://ift.tt/tYXA423

No comments