Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

MP Weather News : धीरे-धीरे ठंड की हो रही है विदाई, दिन में तापमान बढ़ा तो गर्मी का एहसास

भोपाल : राजधानी भोपाल में पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाए (Cloudy Sky In Bhopal) हुए थे। बादल छाए होने की वजह से धूप कम निकल रही थी।...

भोपाल : राजधानी भोपाल में पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाए (Cloudy Sky In Bhopal) हुए थे। बादल छाए होने की वजह से धूप कम निकल रही थी। मगर धूप निकलते ही गर्मी का एहसास हो रहा () है। पिछले ढाई में राजधानी भोपाल में सबसे अधिक दिन का तापमान रेकॉर्ड किया गया है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस () के पार पहुंच गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 16 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। इसकी वजह से रात में भी अब उतनी ठंड नहीं है। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार से मध्य महाराष्ट्र में साइकलोनिक सर्कुलेशन है, जिसका असर एमपी में भी देखने को मिलेगा। इसकी वजह से तापमान में हल्की गिरावट आएगी। ऐसा अगले तीन दिनों तक देखने को मिलेगा। इसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि आसमान में बदलने छंटने के बाद भी न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। शनिवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। वहीं, रात में 16 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है, यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। पिछले साल 27 नवंबर को दिन में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया था। वहीं, दो दिसंबर को 16.2 डिग्री तापमान रात में रेकॉर्ड किया गया था। गौरतलब है कि राजधानी भोपाल में 14 किमी की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। रीवा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। वहीं, रविवार को राजधानी भोपाल को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आसमान में हल्के बादल रहेंगे। दिन में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और रात में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, प्रदेश के कुछ जिलों में बिजली गिरने के साथ ही बारिश की संभावना है। इनमें छिंदवाड़ा सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, बैतूल और नर्मदापुरम है।


from Local News, लोकल न्यूज, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, state news in hindi, राज्य समाचार , Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/IdVC8lb
https://ift.tt/yf806FJ

No comments