Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

MP Weather News : आसमान हुए साफ तो लुढ़का तापमान, कई जगहों पर बारिश की संभावना

भोपाल : एमपी () में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि जारी थी। आसमान साफ हुए तो तापमान अब लुढ़कने लगा है। रविवार को राजधानी () भ...

भोपाल : एमपी () में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि जारी थी। आसमान साफ हुए तो तापमान अब लुढ़कने लगा है। रविवार को राजधानी () भोपाल में अधिकतम तापमान समान्य से कम रहा है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक इसी तरह से मौसम बदलता रहेगा। साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग के भोपाल सर्कल के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के ऊपर से एक ट्रफ रेखा गुजर रही है, जो मध्यप्रदेश को प्रभावित करेगी। इसके अलावा, पश्चिमी विक्षोभ से भी मौसम में बदलाव हो सकता है और पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ स्थानों पर 24 फरवरी तक बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल में रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से एक डिग्री कम था जबकि रात का तापमान 12.1 डिग्री था, जो कि सामान्य से एक डिग्री कम था। हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम थी, जिसकी औसत गति 14 किमी प्रति घंटा थी। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान ग्वालियर, नौगांव और खजुराहो में 10 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि सोमवार को भोपाल में शुष्क मौसम के साथ आसमान साफ होगा। शहर में दिन और रात का तापमान 29 और 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि हवा की औसत गति 16 किमी प्रति घंटे होगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य पूर्वानुमान को लेकर कहा है कि आसमान साफ रहेगा और पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। राज्य में कहीं भी मौसम को लेकर कई चेतावनी नहीं जारी की गई है।


from Local News, लोकल न्यूज, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, state news in hindi, राज्य समाचार , Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/8Be7qnQ
https://ift.tt/hN1GlgZ

No comments