राजस्थान के हाड़ौती में सोमवार को रीट परीक्षा पेपर लीक केस (reet paper leak case) पर जमकर बवाल हुआ। कोटा में भाजपा युवा मोर्चा (bjp yuva morc...

राजस्थान के हाड़ौती में सोमवार को रीट परीक्षा पेपर लीक केस पर जमकर बवाल हुआ। कोटा में भाजपा युवा मोर्चा का कलेक्ट्रेट पर हंगामेदार प्रदर्शन किया तो पुलिस ने भी बल प्रयोग करना पड़ा। उधर, बारां में एक फार्म हाउस में टंकी गिरने से मजदूर की मौत हो गई। वहीं, कोटा- झालावाड़ नेशनल हाइव पर एक टेंकर टोल प्लाजा पर हादसे का शिकार हो गया। यहां पढ़ें, हाड़ौती की टॉप-5 खबरें

राजस्थान के हाड़ौती में सोमवार को रीट परीक्षा पेपर लीक केस (reet paper leak case) पर जमकर बवाल हुआ। कोटा में भाजपा युवा मोर्चा (bjp yuva morcha) का कलेक्ट्रेट पर हंगामेदार प्रदर्शन किया तो पुलिस ने भी बल प्रयोग करना पड़ा। उधर, बारां में एक फार्म हाउस में टंकी गिरने से मजदूर की मौत हो गई। वहीं, कोटा- झालावाड़ नेशनल हाइव (kota jhalawar highway) पर एक टेंकर टोल प्लाजा पर हादसे का शिकार हो गया। यहां पढ़ें, हाड़ौती की टॉप-5 खबरें
तेल टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, दो गंभीर घायल

कोटा:
राजस्थान के कोटा झालावाड़ नेशनल हाइवे नंबर 52 पर सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। हाइवे पर स्थित मंडाना टोल प्लाजा पर कंबाइंड डीजल-पेट्रोल टैंकर दीवार से टकरा गया। टैंकर से तेल का रिसाव हुआ। ऐसे में हाइवे के टोल प्लाजा पर हड़कंप मच गया। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर जिला प्रशासन और कोटा जिला ग्रामीण पुलिस सकते में आ गया। प्रशासन की पहली प्राथमिकता टैंकर तक किसी भी तरह से आग ना पहुंचे, क्योंकि आग की एक चिंगारी पूरे टैंकर को जलाकर राख कर सकती थी।
ऐसे में प्रशासन ने टोल प्लाजा के दोनों छोर पर ट्रैफिक बंद किया। इस कारण हाइवे के दोनों ओर 2 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा जाम लगा। कोटा शहर से 35 किलोमीटर दूर तीन से चार दमकल मौके पर भेजी। एतिहात बरते हुए दमकल कर्मियों ने टैंकर पानी का छिड़काव किया।
उसे आहिस्ता आहिस्ता हाइवे के किनारे खड़ा किया। टैंकर का केबिन पूरी तरह से दीवार से टकरा नीचे क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें मौजूद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। जिसके चोटे आई हैं। सूचना मिलने पर भारत पेट्रोलियम कंपनी के प्रतिनिधि मौके के लिए रवाना हुए। फिलहाल अस्थाई रूप से अलग-अलग कंपार्टमेंट में बने टैंकर के एक कंपार्टमेंट को ऊपर की ओर किया, ताकि तेल का रिसाव रुक सके। टैंकर की पुलिस चौकीदारी कर रही है। टैंकर के हाइवे टोल प्लाजा से साइड पर हटाने के बाद पुलिस ने यातायात को बहाल किया। सभी जानकारी कोटा नगर निगम के सहायक अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र गौतम ने दी है। टैंकर में भरे डीजल पेट्रोल को भारत पेट्रोलियम के प्रतिनिधि दूसरे टैंकर में शिफ्ट करेंगे तब तक पुलिस टैंकर की कड़ी चौकसी कर रही है।
वकील पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, पीड़िता के बयान आज

बारां:
राजस्थान केबारां जिले के एक
एडवोकेट के खिलाफ उसकी ही क्लाइंट रही महिला ने रेप का केस दर्ज
कराया है। पीड़ित विवाहित महिला ने दो साल तक देह शोषण करने का आरोप लगाते हुए दो वर्ष तक दुष्कर्म करते रहने का मामला दर्ज करवरया है। जिला पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा को दिए परिवाद में आपबीती बयां करने के बाद महिला थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
रीट पर बवाल, कोटा में भाजपा युवा मोर्चा का कलेक्ट्रेट पर हंगामेदार प्रदर्शन

कोटा:
पूरे राजस्थान प्रदेश में रीट पेपर लीक मामले को लेकर बवाल मचा हुआ है। विपक्ष कांग्रेस गहलोत सरकार पर हमलावर है। सोमवार के दिन प्रदेश के कोटा शहर में राज्य सरकार की घेराबंदी को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने जंगी विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन हंगामेदार हुआ। सर्किट हाउस से लेकर पैदल आक्रोश मार्च निकालते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर सरकार की खिलाफत में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए जबरदस्ती जोर आजमाइश करते हुए कोटा कलेक्ट्रेट के अंदर पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर घुसने का प्रयास किया।
इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पुलिस के जवानों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई स्थिति अनियंत्रित होने लगी। पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को नियंत्रण में करने के लिए लाठियां बरसाना शुरू की। जिसके डर से कहीं बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भागते नजर आए। पुलिस के इस कार्रवाई के विरोध में बाद में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट के सामने वाली सड़क पर धरना प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा इस प्रदर्शन में शामिल हुए थे। उन्हीं के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया जा रहा था। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते कहा कि राज्य सरकार पुलिस के बल पर प्रदेश के युवाओं की आवाज दबाना चाहती है। भाजपा युवा मोर्चा इसे बर्दाश्त नहीं करेगा
यह विरोध प्रदर्शन युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में किया गया। बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे। महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रही। भाजपा युवा मोर्चा की मांग है कि रीट भर्ती परीक्षा का एग्जाम पेपर जो हुआ है। उसे निरस्त किया जाए। साथ ही इस पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से सरकार करवाएं।
पानी की टंकी ढही, 4 बच्चों के पिता की हादसे में मौत

बारां:
राजस्थान के बारां में सोमवार को बड़ा दुखद हादसा हुआ। पत्नी का सुहाग उजड़ गया। चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। मजदूर परिवार के मुखिया की पानी की टंकी ढह जाने से उसके मलबे के नीचे दब जाने से दर्दनाक मौत हो गई। पीड़ित परिवार को गहरा सदमा लगा हैं।
पुलिस के मुताबिक मृतक 35 साल का युवक बल्लू उर्फ रमेश खैरवा झालावाड़ रोड स्थित बृजबल्लभ शर्मा खेड़ी वाले के फार्म हाउस पर मजदूरी कर रहा था। तभी वहां ऊपर से पानी की टंकी ढही, उसकी ईंटें गिर जाने से रमेश गम्भीर घायल हुए। अचेत हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर, पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं पीड़ित परिवार ने राज्य सरकार से आर्थिक मदद की मांग की हैं। क्योंकि परिवार के मुखिया की मौत हो जाने से, कमाने वाला कोई नहीं बचा। ऐसे में सरकार के सम्बल की पीड़ित परिवार को सख्त जरूरत हैं।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/i6X4hUb15
https://ift.tt/zlZ6TMUo8
No comments