Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

यूक्रेन में फंसे स्टूडेंट्स को लाने के लिए बोइंग c-17 ग्लोबमास्टर ने हिंडन से रोमानिया के लिए भरी उड़ान

नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन के बीच जंग छिड़ी हुई है। ऐसे में यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों और स्टूडेंट्स को निकालने के लिए सरकार लगातार प्र...

नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन के बीच जंग छिड़ी हुई है। ऐसे में यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों और स्टूडेंट्स को निकालने के लिए सरकार लगातार प्रसासरत है। बुधवार अलसुबह 4 बजे भारतीय नागारिकों को यूक्रेन से लाने के लिए वायुसेना का एक विमान रोमानिया के बुखारेस्ट को रवाना हो गया। भारत सरकार की ओर से यूक्रेन में फंसे स्टूडेंट्स को निकालने के लिए "ऑपरेशन गंगा" (Operation Ganga) चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार अलसुबह यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए भारतीय वायुसेना के C-17 (बोइंग c-17 ग्लोबमास्टर) हवाई जहाज ने हिंडन से रोमानिया के बुखारेस्ट के लिए उड़ान भरी। इससे पहले केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के प्रयासों की निगरानी के लिए रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट पहुंचे। बुखारेस्ट पहुंचने के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रोमानिया में यूक्रेन से भारतीय नागरिकों की निकासी प्रक्रिया पर हवाई अड्डे पर ही अधिकारियों के साथ बैठक की। ग्लोबमास्टर की खासियत यूक्रेन से भारतीय स्टूडेंट्स को निकालने के लिए अब वायुसेना ने मोर्चा संभाल लिया है। C-17 ग्लोबमास्टर ने रोमानिया के लिए बुधवार अलसुबह उड़ान भरी। ग्लोबमास्टर का खासियत इसमें एक बार में ज्यादा लोगों को लाया जा सकता है। ग्लोबमास्टर में एक बार में 300 से 400 लोगों को लाने की क्षमता है। पिछले साल जब तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जे के लिए हमला किया था, तब भी ग्लोबमास्टर ने मोर्चा संभाला था। एक भारतीय स्टूडेंट्स की हो चुकी है मौत बता दें कि मंगलवार को यूक्रेन में फंसे कर्नाटक के एक स्टूडेंट्स की रूस के हमले में मौत हो गई है। वहीं, उसका एक साथी घायल है, जबकि दूसरा सुरक्षित है। सभी खाना खाने के लिए बाहर निकले थे, तभी उन पर हमला हो गया, जिसमें कर्नाटक के स्टूडेट्स की मौत हो गई।


from Local News, लोकल न्यूज, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, state news in hindi, राज्य समाचार , Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/LKsOCbS
https://ift.tt/9qIZ7Ab

No comments