भोपाल : मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार () जारी है। नॉर्थ इंडिया में पश्चिमी विक्षोभ आने का सिलसिला लगातार जारही है। इसका असर भी देखने को मिल ...

भोपाल : मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार () जारी है। नॉर्थ इंडिया में पश्चिमी विक्षोभ आने का सिलसिला लगातार जारही है। इसका असर भी देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ () की वजह से प्रदेश के तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेश का मौसम फिर बदल सकता है। एक बार फिर से तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। अभी पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर बना है। इसकी वजह से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इन्हीं वेदर सिस्टम की वजह से प्रदेश के तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी है। बुधवार को राजधानी भोपाल में 31.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रेकॉर्ड किया गया है, यह सामान्य है। जबकि मंगलवार को 30 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान था। वहीं, न्यूनतम तापमान में 14.9 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। राजधानी भोपाल में हवा का रूख उत्तरी-पूर्व बना हुआ है। पांच मार्च को भी एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। इसका असर जबलपुर, भोपाल और होशंगाबाद संभागों के मौसम पर पड़ सकता है। इन जगहों पर हुई बारिश वहीं, बुधवार को प्रदेश में कई जगहों पर बारिश भी हुई है। सिवनी, छिंदवाड़ा और बैतूल में बूंदाबांदी हुई है। इसकी वजह से इन जगहों पर हल्की ठंडक देखने को मिली है। मौसम विभाग का मानना है कि आज भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। गौरतलब है कि एमपी में कई बार होली के समय तक 40 डिग्री के करीब अधिकतम तापमान पहुंच जाता था। इसकी वजह से गर्मी बहुत अधिक पड़ती थी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस बार होली तक 40 डिग्री के करीब अधिकतम तापमान पहुंचने की संभावना कम है। सुबह में हल्की ठंड रहेगी। उसके बाद गर्मी पड़ेगी।
from Local News, लोकल न्यूज, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, state news in hindi, राज्य समाचार , Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/zdTxUES
https://ift.tt/ioPLQwE
No comments