Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Muzaffarpur Bochahan Seat Profile : जानिए.. मुजफ्फरपुर के बोचहां में किसका पलड़ा भारी, रमई राम से बेबी ने कैसे छीनी सीट

मुजफ्फरपुर : 2020 का चुनाव बोचहां विधानसभा क्षेत्र () के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण साबित हुआ था। यहां से विकास इंसान पार्टी के मुसाफिर पास...

मुजफ्फरपुर : 2020 का चुनाव बोचहां विधानसभा क्षेत्र () के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण साबित हुआ था। यहां से विकास इंसान पार्टी के मुसाफिर पासवान () ने जीत दर्ज की थी। उनके निधन के बाद बोचहां में उपचुनाव (Bochahan By Election) कराई जा रही है। वैसे 2015 के चुनाव में इस क्षेत्र से नौ बार के विधायक रमई राम () को एक निर्दलीय उम्मीदवार बेबी कुमारी () से पटखनी मिली थी। खास बात यह है कि दोनों के बीच 24 हजार 130 वोटों का बड़ा अंतर भी रहा था। बाद में वो भाजपा में शामिल हो गईं। मगर गठबंधन में ये सीट बीजेपी ने मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को दे दी। बोचहां से 9 बार MLA रहे हैं रमई राम बोचहां विधानसभा क्षेत्र पूर्व मंत्री और बिहार की राजनीति के बड़े नेता रमई राम का परंपरागत क्षेत्र रहा है। रमई राम बोचहां से नौ बार विधायक और पांच दफा मंत्री रह चुके हैं। मगर 2015 और 2020 में वो लगातार दो बार चुनाव हार चुके हैं। रमई राम बोचहां से तीन बार राजद, एक बार जेडीयू, दो बार जनता दल और तीन अन्य दलों से विधायक चुने जा चुके हैं। रमई राम के किले पर बेबी का कब्जा वर्ष 1990 से 2015 तक बिहार सरकार में मंत्री रहे हैं। इसलिए बोचहां को रमई का गढ़ कहा जाता है। लेकिन 2015 विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी बेबी कुमारी ने उन्हें पराजित किया था। विधायक बनने के बाद बेबी कुमारी बीजेपी में शामिल हो गई थीं। 2020 में ये सीट एनडीए के नए साथी मुकेश सहनी की वीआईपी के हिस्से चली गई है। उनकी पार्टी के मुसाफिर पासवान ने जीत दर्ज की। मगर उनका निधन हो गया, अब यहां उपचुनाव की घोषणा की गई है। 2020 में जीते थे VIP के मुसाफिर पासवान बोचहां में 2020 चुनाव के दौरान कुल 42.62 प्रतिशत वोट पड़े। वीआईपी के मुसाफिर पासवान ने राष्‍ट्रीय जनता दल के रमई राम को 11 हजार 268 वोटों के मार्जिन से हराया था। इसके संसदीय क्षेत्र (मुजफ्फरपुर) से भारतीय जनता पार्टी के अजय निषाद सांसद हैं। उन्होंने विकासशील इंसान पार्टी के राजभूषण चौधरी को 4 लाख 99 हजार 88 वोटों से हराया था। बोचहां में कितने शहरी, कितने ग्रामीण वोटर मुजफ्फरपुर जिला और मजुफ्फरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बोचहां विधानसभा क्षेत्र में 2011 की जनगणना के मुताबिक कुल जनसंख्या 4,25,473 है। यहां की 96.45% आबादी ग्रामीण जबकि 3.55% शहरी है। यहां कुल 2,54,247 वोटर हैं, जिनमें 53.16% पुरुष जबकि 46.84% महिला मतदाता हैं।


from Local News, लोकल न्यूज, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, state news in hindi, राज्य समाचार , Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/uInhwWy
https://ift.tt/RrH7Cd2

No comments