Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस छोड़ने के बाद एक बार फिर से कांग्रेस पर हमला बोला

  गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस छोड़ने के बाद एक बार फिर से कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में राजनीतिक कौशल की कमी है औ...

 




गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस छोड़ने के बाद एक बार फिर से कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में राजनीतिक कौशल की कमी है और सियासत में एंट्री के बाद से ही कांग्रेस की यह स्थिति हुई है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में तो कांग्रेस वर्किंग कमेटी का भी कोई मतलब नहीं रह गया है। उन्होंने कहा, 'आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी बेकार है। सोनिया गांधी के दौर में सिर्फ CWC होती थी। लेकिन बीते 10 सालों में इसके 25 सदस्य हो गए हैं और 50 विशेष आमंत्रित सदस्य भी होते हैं।' उन्होंने गांधी परिवार से अपने रिश्तों को याद करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी सबको साथ लेकर और सबकी सहमति से सियासत करने में यकीन करते थे। लेकिन राहुल गांधी के साथ ऐसा नहीं है। 


वरिष्ठ नेता ने कहा, 'सोनिया गांधी ने 1998 से 2004 के दौरान सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने का काम किया। वह बड़े नेताओं से सलाह लेती थीं। वह उन पर निर्भर थीं और उनकी सिफारिशें स्वीकार कर लेती थीं। उन्होंने मुझे 8 राज्यों का जिम्मा दिया था और मैंने 7 में जीत दिलाई थी। वह कहीं भी दखल नहीं देती थीं। लेकिन जब से 2004 के बाद से राहुल गांधी की एंट्री हुई है, यह व्यवस्था समाप्त हो गई है। सोनिया गांधी की निर्भरता राहुल पर बढ़ गई है। लेकिन राहुल गांधी के पास कोई राजनीतिक कौशल ही नहीं है। सोनिया गांधी चाहती हैं कि हर कोई राहुल गांधी के साथ ही समन्वय बना ले।'

कांग्रेस की ओर से खुद पर किए गए हमलों का जवाब भी गुलाम नबी आजाद ने दिया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी तो एक बहाना हैं। इन लोगों को मुझसे तभी से दिक्कत थी, जब जी-23 की ओर से लेटर लिखा गया था। ये नहीं चाहते कि कोई भी कभी इन्हें कुछ लिख दे या फिर सवाल करे। कांग्रेस की कई बैठकें हुई थीं, लेकिन कोई भी सुझाव नहीं स्वीकार किया। यही नहीं पार्टी छोड़ने का ठीकरा भी गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पर ही फोड़ा। उन्होंने कहा कि मुझे अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। 

No comments