फतेहगढ़ साहिब (पंजाब): कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर देश में डर और नफरत फैलाने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने बुधव...
फतेहगढ़ साहिब (पंजाब): कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर देश में डर और नफरत फैलाने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि भारत भाईचारे, एकता और सम्मान के भाव में यकीन रखता है। यही कारण है कि भारत जोड़ो यात्रा सफल हो रही है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब चरण की शुरुआत से पहले यहां सरहिंद में लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले बुधवार की सुबह गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेका। बाद में वह रौजा शरीफ दरगाह भी गए। इस दौरान राहुल गांधी पगड़ी और आधी बाजू की टी-शर्ट पहने नजर आए।
from Local News, लोकल न्यूज, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, state news in hindi, राज्य समाचार , Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/WdoUNlr
https://ift.tt/zw3Tnr1
No comments