गांधी सेतु की पूर्वी लेन बंद हाेने से लगातार दूसरे दिन बुधवार काे भी महाजाम लगा। लाेगाें काे 5 से 6 घंटे तक जाम से जूझना पड़ा। सुबह से ही ज...

गांधी सेतु की पूर्वी लेन बंद हाेने से लगातार दूसरे दिन बुधवार काे भी महाजाम लगा। लाेगाें काे 5 से 6 घंटे तक जाम से जूझना पड़ा। सुबह से ही जाम का नजारा था। दाेपहर बाद हालात कुछ सुधरे, पर फतुहा के सुकुलपुर से जीराेमाइल तक करीब 10 किमी तक साेमवार की तरह ही नजारा था। हालांकि शाम 4 बजे से जीराेमाइल से बख्तियारपुर की ओर वाहनाें की रफ्तार बढ़ी, लेकिन सिपारा से जीराेमाइल तक जाम की वही स्थिति रही।
उधर, गया से पटना आने वाले वाहन भी गया राेड में फंसे रहे। सुकुलपुर से जीराेमाइल तक बसाें के फंसे रहने से लाेग बस से उतर गए और सामान लेकर पैदल चलने पर मजबूर हाे गए। परिवार के साथ बस से उतरे लाेग पैदल चलने के बाद मालवाहक वाहन या ऑटाे पर चढ़ने के लिए मारीमारी कर रहे थे।
उन्हें चार किलाेमीटर का किराया 50 रुपए देने पड़े। सबसे ज्यादा परेशानी छठ के माैके पर घर जाने वालाें काे हुई। जाम की वजह से सैकड़ाें छठव्रती नहाय-खाय अनुष्ठान में समय पर घर नहीं पहुंच सके। बुधवार की रात तक करीब 500 बसें मीठापुर और बांकीपुर बस स्टैंड नहीं पहुंच सकीं। सैकड़ाें बसें पटना से नहीं खुलीं। पटना से जाे सरकारी सिटी बसें बिहारशारीफ, नवादा, राजगीर जाती हैं, वाे फाेरलेन पर खड़ी कर दी गईं। फतुहा से मुजफ्फरपुर जाने में बस यात्रियाें काे 12 घंटे लग गए।
जीराेमाइल ही बना जाम का खलनायक: बुधवार काे जाे जाम लगा उसका जीराेमाइल खलनायक है। जीराेमाइल पर ही गया, फतुहा व मीठापुर से आ रहे वाहन जाम में फंस गए। गांधी सेतु पर भी जाम था पर वाहनाें की रफ्तार कम थी। गांधी सेतु से जाे वाहन निकल रहे थे व पटना छाेर पर आकर जाम में फंस जा रहे थे वह इसलिए कि पश्चिमी लेन से ही दाेनाें ओर वाहनाें की परिचालन हाे रहा है।
जिनसे पटना से बाहर आप निकल सकते हैं
- 1. पटना से हाजीपुर, बेगूसराय या उत्तर बिहार जाना है ताे जेपी सेतु से निकल जाएं। किसी भी हाल में बाइपास व गांधी सेतु न जाएं।
- 2. पटना से जहानाबाद, गया, बिहारशरीफ अरवल जाना है ताे नाैबतपुर से मसाैढ़ी हाेते जहानाबाद जाएं। फिर जहानाबाद से बिहारशरीफ, अरवल व गया निकल जाएं। गया से झारखंड जा सकते हैं।
- 3. लखीसराय व मुंगेर जाना है ताे नाैबतपुर, मसाैढ़ी, जहानाबाद हाेते बिहारशरीफ जाएं फिर वहां से लखीसराय व मुंगेर निकल जाएं।
- 4. आरा-बक्सर के लिए काेई दिक्कत नहीं है। जाे रूट है उसी से जाएं, यहां जाम नहीं है।
खराब गाड़ी ठीक करने के लिए गांधी सेतु पर दो क्रेन और मैकेनिक को तैनात करने का फैसला
बाइपास इलाके को जाममुक्त बनाने के लिए पटना और हाजीपुर प्रशासन ने उपाय ढूंढ़ा है। इसके तहत पटना और हाजीपुर की ओर से एक-एक क्रेन और मैकेनिक की तैनाती गांधी सेतु पर होगी। बुधवार को डीएम कुमार रवि, एसएसपी उपेंद्र शर्मा, एसपी ट्रैफिक डी अमरकेश, हाजीपुर की डीएम उदिता सिंह और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण करने के बाद हाजीपुर स्थित सर्किट हाउस में बैठक की।
इस दौरान महात्मा गांधी सेतु पर परिचालन सामान्य कराने के लिए हाजीपुर और पटना की ओर से एक-एक क्रेन और मैकेनिक की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। पुल पर खराब होने वाले वाहन को तत्काल क्रेन से किनारे कर मैकेनिक द्वारा उसकी मरम्मत की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस बल को तत्पर रखने के साथ प्रभावी मॉनिटरिंग करने का फैसला किया है।
पटना के छह प्वाइंट पर मजिस्ट्रेट तैनात: डीएम कुमार रवि ने कहा कि पटना की ओर ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए छह प्वाइंट पर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है। इसमें धनुकी मोड़, पहाड़ी, गांधी सेतु का मुहाना, टोल प्लाजा, जीरोमाइल, मसौढ़ी मोड़ शामिल है। बाइपास को जाम मुक्त बनाने के लिए वाच टावर बनेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35JoIOs
https://ift.tt/2HhQBDK
No comments