Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा कि आयोग की सक्रियता की चलते दो प्यार करने वाले एक हो पाए

  ई-मेल से मिली एक शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दिल्ली महिला आयोग ने बिहार के एक प्रेमी जोड़े को ऑनर किलिंग से बचा लिया। इतना ही नहीं,...

 



ई-मेल से मिली एक शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दिल्ली महिला आयोग ने बिहार के एक प्रेमी जोड़े को ऑनर किलिंग से बचा लिया। इतना ही नहीं, आयोग ने लड़की को बिहार से दिल्ली लाकर न सिर्फ प्रेमी से मिलवाया बल्कि कोर्ट के जरिए सुरक्षा भी दिलवाई। दिल्ली महिला आयोग ने यह जानकारी दी है।


आयोग ने कहा कि ई-मेल से लड़के ने भेजे अपने शिकायत में कहा था कि वो और बिहार की रहने वाली लड़की रश्मि (बदला हुआ नाम) एक दूसरे से प्रेम करते हैं और दोनों इंदिरापुरम में साथ में रह रहे थे। साथ ही कहा था कि रश्मि के पिता को जब इसकी जानकारी मिलते ही उसके परिवार वाले रश्मि को यहां से वापस बिहार लेकर चले गए हैं। लड़के ने शिकायत में लड़की की जान के खतरे का अंदेशा जतायाा। आयोग ने जब लड़के से लड़की के बारे में जानकारी मांगा तो उसने बताया कि रश्मि से कुछ समय पहले उसकी आखिरी बात हुई थी और उसके बाद से उसका फोन बंद है। लड़के ने सिर्फ इतना कहा था कि फोन पर लड़की ने यह बताया था कि उसे भगवती स्थान मंदिर के पास किसी जगह पर रखा गया है। लड़के के पास लड़की के पिता के नाम के अलावा कोई जानकारी नहीं थी।


दिल्ली महिला आयोग स्वाति मालीवाल ने बताया कि शिकायत पर संज्ञान में लेते हुए तत्काल बिहार पुलिस से संपर्क किया गया। लेकिन बिहार पुलिस ने कहा कि सिर्फ भगवती स्थान मंदिर की जानकारी के जरिए लड़की का पता लगाना बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा कि इसके बाद आयोग कि सदस्या फिरदौस खान ने मधुबनी जिले के वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक से संपर्क करके उनसे भगवती स्थान मंदिर के पास रहने वाले लड़की के पिता की तलाश करने का आग्रह किया। बिहार पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने लड़की को पंडोल क्षेत्र से खोज निकाला। आयोग ने अनुसार पंडौल के थाना प्रभारी ने बताया था कि लड़की की जान को खतरा है क्योंकि लड़की के परिवार वाले और साथ ही कुछ धार्मिक संगठन उसे मारना चाहते हैं।


इसके बाद दिल्ली महिला आयोग ने मधुबनी के जिलाधिकारी से संपर्क करके लड़की को बरामद करके पुलिस सुरक्षा में पटना लाया गया। जहां उसे शेल्टर होम में रखवाया गया। इसके कुछ समय बाद ट्रेन के जरिए कड़ी सुरक्षा में रश्मि को दिल्ली लाया गया और आयोग के दफ्तर में उसे उसके प्रेमी से मिलवाया गया। 


इसके बाद लड़का और लड़की की ओर से सुरक्षा की मांग को लेकर अदालत में अर्जी दाखिल की गई। कोर्ट के आदेश पर इस प्रेमी जोड़े को दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराया और दोनों साथ में खुशी-खुशी रह रहे हैं। जल्द ही दोनों की शादी होगी। आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा कि आयोग की सक्रियता की चलते आज दो प्यार करने वाले एक हो पाए। दोनों की जान को लगातार खतरा बना हुआ था, लड़की के माता पिता और कुछ धार्मिक संगठन उन्हें जान से मारना चाहते थे।

No comments