Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

ट्रैफिक में बाधक अवैध कूड़ा डंपिंग प्वाइंट, रोटेशन पर हो रहा है उठाव

शहर में बने अवैध कूड़ा डंपिंग प्वाइंट भी कई मुख्य मार्गाें में जाम के कारण हैं। एक ताे नगर निगम ने स्वयं कई मुख्य सड़काें पर ही कूड़ा डंपिं...

शहर में बने अवैध कूड़ा डंपिंग प्वाइंट भी कई मुख्य मार्गाें में जाम के कारण हैं। एक ताे नगर निगम ने स्वयं कई मुख्य सड़काें पर ही कूड़ा डंपिंग स्पाॅट अधिसूचित कर दिया है। दूसरी तरफ नगर निगम के नोटिफिकेशन के अतिरिक्त भी दाे दर्जन जगहों पर अवैध कूड़ा डंपिंग प्वाइंट बने हुए हैं।

इन जगहाें पर कूड़े के ढेर के पास सड़क पर अवैध ढंग से दुकानें लग रहीं और वाहन भी पार्किंग की जा रही। इस कारण वहां से वाहनाें का निकलना मुश्किल हाेता है और हर दिन जाम लग रहा है। इधर, 49 वार्डों में सफाई के लिए नगर निगम के पास 36 ट्रैक्टर ही हैं। ऐसे में 48 घंटे के रोटेशन पर कूड़े का उठाव हा़े रहा है। सफाईकर्मी मुख्य मार्गाें से ताे किसी तरह कूड़ा उठा ले रहे हैं, लेकिन गलियों में बदबू फैलने से लाेग परेशान हैं।

माेतीझील ओवरब्रिज के मुहाने पर कचरे का ढेर और अवैध पार्किंग
माेतीझील ओवरब्रिज वार्ड 23-24 में आता है। स्थानीय दुकानदार समेत नगर निगम के सफाई कर्मचारी भी यहीं पर कूड़ा फेंकते हैं। नगर निगम की सूची में यह कूड़ा डंपिंग स्थल के रूप में चिह्नित नहीं है। जबकि, इस कूड़े के ढेर का लाभ उठा कर यहां ठेले व वाहन भी लगते हैं।

नगर थाने के सामने व मिरचाई मंडी में कूड़े का ढेर
गाेला चाैक से आगे मिरचाई मंडी के सामने बीच सड़क पर कूड़े का बड़ा ढेर दिनभर अावागमन राेकता है। निगम के नोटिफिकेशन में यह स्थल चिह्नित नहीं है। लेकिन, सफाईकर्मी गलियों का कूड़ा ठेला से लाकर यहीं पलटते हैं। इसके साथ-साथ मंडी के दुकानदार भी यहीं कूड़ा फेंकते हैं। उधर, नगर थाना के सामने कई-कई दिनों तक कूड़े का ढेर लगा रहता है।

यूवी टावर से पहले नियम विरुद्ध हाेती है कूड़ा डंपिंग
स्वच्छता अधिनियम के तहत नगर निगम काे मुख्य सड़क पर ट्रैफिक अवरुद्ध कर कूड़ा डंप नहीं करना है। लेकिन, निगम के नोटिफिकेशन में यूवी टावर के पास कूड़ा डंपिंग स्थल चिह्नित है। यहां मुख्य सड़क पर कूड़ा डंप हाेता है। आधी से अधिक सड़क तक ढेर लगे हाेने के कारण जाम लगता है।

नगर निगम के अधिकतर ट्रैक्टर 15 वर्षाें से अधिक पुराने हाे चुके हैं। इस वजह से काम के वक्त में ही कई खराब हाे जाते हैं। इसलिए कुछ वार्डों में कूड़े का उठाव रोटेशन पर या राताें में कराया जाता है। अवैध ढंग से कूड़े की डंपिंग समाप्त कराई जाएगी। निगम से सूचीबद्ध डंपिंग स्थलाें की समीक्षा हाेगी।
-विवेक रंजन मैत्रेय, नगर आयुक्त।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नगर थाने के पास अाेवरब्रिज के नीचे लगा कूड़े का ढेर।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VckNnd
https://ift.tt/36lHUSJ

No comments