बिहार के महान स्वतंत्रता सेनानी अनुपलाल मेहता को उनके जयंती पर युवा कुशवाहा संघ ने याद किया। इस मौके पर शहर के रंगभूमि मैदान के निकट वीर सा...

बिहार के महान स्वतंत्रता सेनानी अनुपलाल मेहता को उनके जयंती पर युवा कुशवाहा संघ ने याद किया। इस मौके पर शहर के रंगभूमि मैदान के निकट वीर सावकर पथ स्थित संघ कार्यालय में जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
कुशवाहा कल्याण परिषद के सच्चिदानंद मेहता की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में स्वतंत्रता सेनानी स्व० अनुपलाल मेहता को याद करते हुए उन्हें पुष्पांजली अर्पित की गई। इस अवसर पर श्यामानन्द मेहता, ईपीएन सिंह, घनश्याम मेहता, रालोसपा नेता रमेश कुशवाहा, आलोक मेहता, चन्द्रशेखर बिश्वास, संजय सिंह सिन्धु प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kHLxpN
https://ift.tt/36MKPmd
No comments