जिले में दीपावली और छठ पर्व के बाद काेराेना मरीजाें की तादाद बढ़ने लगी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तय किया है कि अब जिस घर में काेराेना...

जिले में दीपावली और छठ पर्व के बाद काेराेना मरीजाें की तादाद बढ़ने लगी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तय किया है कि अब जिस घर में काेराेना मरीज मिलेंगे, उसे ही कंटेनमेंट जाेन माना जाएगा। सीएस डाॅ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि अब कंटेनमेंट हाउस रहेगा, पूरा इलाका इसके दायरे में नहीं आएगा। जाे गंभीर मरीज हाेंगे या ज्यादा वृद्ध, उन्हें अस्पताल भेजा जाएगा।
उनका वहीं इलाज हाेगा। बीपी, सुगर, हार्ट या अन्य बीमारियाें के मरीजाें के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। ऐसे मरीज आइसाेलेशन सेंटर में ज्यादा बेहतर तरीके से रहेंगे, क्याेंकि हाेम आइसाेलेशन में कभी भी तबीयत बिगड़ने पर परेशानी हाे सकती है। आइसाेलेशन सेंटर काे भी एक्टिव रहने के निर्देश दिए गए हैं। अचानक यदि मरीजों की संख्या बढ़ी तो बेहतर इलाज मुहैया करवाने में इससे परेशानी नहीं होगी।
यहां से मिलेगी मदद
सीएस ने बताया, हमने दाे लैंडलाइन हेल्पलाइन नंबर भी 0641-2421073, 2401078 जारी किए हैं। इस पर काेई भी व्यक्ति काॅल कर काेराेना से संबंधित जानकारी ले सकता है। कंटेनमेंट हाउस जहां भी हाेंगे, उनके माेबाइल नंबर पर काॅल कर हमारी टीम हर दाे से तीन दिन में जानकारी लेगी। उनकी तबीयत की पूरी जानकारी लेकर मेडिकल हेल्प करेगी। इलाज भी मुहैया कराएगी। अगर किसी भी मरीज की स्थिति गंभीर हाेगी ताे एंबुलेंस भेजकर आइसाेलेशन सेंटर में भर्ती कराया जाएगा।
खतरा
त्याेहाराें के बाद संक्रमण बढ़े हैं। बुधवार काे 31, साेमवार और मंगलवार काे 11-11 मरीज मिले थे। पहले संख्या घटकर 6 तक हो गई थी। अब बढ़ रही है। हालांकि जांच भी रोज पांच से छह हजार हो रही है। बुधवार काे 5000 सैंपल लिए गए। अब रोज 600 आरटीपीसीआर जांच भी होगी।
राहत
रिकवरी रेट अभी 97.15 है। यह राहत की बात है। लेकिन उम्रदराज मरीजाें के लिए खतरा कम नहीं है। बुधवार तक स्वस्थ हाेने वालों की संख्या 8604 हाे गई। अब जिले में एक्टिव केस 199 है। अब तक 72 मौतें हुई हैं। इसमें अधिकतर गंभीर बीमारी से ग्रसित और ज्यादा उम्र वाले थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nTrUx5
https://ift.tt/3fyxpy4
No comments