स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनगावा गांव में दो समुदायों के दो पक्षों के बीच बिहार सरकार की भूमि को लेकर शनिवार को काफी तनाव बाहर आ गया। क...
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनगावा गांव में दो समुदायों के दो पक्षों के बीच बिहार सरकार की भूमि को लेकर शनिवार को काफी तनाव बाहर आ गया। किसी पक्ष ने पेड़ लगाना शुरू किया तो किसी पक्ष ने झंडा गाड़ना शुरू किया।
मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को मिलते हीं थानाध्यक्ष शक्ति कुमार सिंह ने एएसआई जमील खान के साथ पुलिस बल को लेकर विवादित स्थल पर पहुंचे। जहां दोनों पक्षों के बीच काफी मशक्कत के बाद बातचीत के माध्यम से दोनों पक्षों को संतुष्ट कर मामले को शांत कराया तथा विवादित स्थल पर से दोनों पक्षों के लोगों से अपने अपने द्वारा लगाए गए झंडे और पेड़ के पौधे को हटाया गया।
पुलिस प्रशासन द्वारा दोनों पक्षों को बैठा कर आपस में भाईचारा कायम करने एक दूसरे की सहयोग करने के आश्वासन पर पुलिस ने राहत की सांस ली। दोनों पक्ष के लोगों ने आपस में शांति बहाल करने की बात बताई। यह जानकारी थानाध्यक्ष शक्ति कुमार सिंह ने दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34MAs1Q
https://ift.tt/34OfQX8
No comments