बसपा सुप्रीमो मायावती ने विधानसभा उप चुनाव में मिली करारी हार और मिशन 2022 को देखते हुए संगठन में फेरबदल शुरू कर दिया है। उन्होंने अति पिछ...
बसपा सुप्रीमो मायावती ने विधानसभा उप चुनाव में मिली करारी हार और मिशन 2022 को देखते हुए संगठन में फेरबदल शुरू कर दिया है। उन्होंने अति पिछड़े भीम राजभर को बसपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष रहे मुनकाद अली को हटा दिया गया है। मुनकाद को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने की चर्चा है, लेकिन इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है। इसके साथ ही लखनऊ मंडल संगठन में फेरदबल किया गया है। लखनऊ के जिलाध्यक्ष एचके गौतम को हटा दिया गया है।
No comments