कोरोना से कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल का आज तड़के करीब तीन बजे निधन हो गया। अहमद पटेल कुछ हफ्ते पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे औ...
कोरोना से कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल का आज तड़के करीब तीन बजे निधन हो गया। अहमद पटेल कुछ हफ्ते पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे और उसके बाद से ही वह बीमार रह रह थे। कांग्रेस पार्टी को अहमद पटेल के निधन से बड़ा झटका लगा है, क्योंकि अहमद पटेल कांग्रेस पार्टी के चाणक्य माने जाते थे। वहीं, इससे पहले 23 नवंबर की शाम को कांग्रेस के दिग्गज नेता और असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का निधन हुआ था।
असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का सोमवार को निधन हो गया था। पिछले दिनों वह भी कोविड-19 से संक्रमित हुए थे और उपचार के बाद ठीक हो गए थे लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कुछ जटिलताओं के कारण उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद वह सोमवार शाम को चल बसे। तरुण गोगोई को भी गांधी परिवार का काफी वफादार माना जाता था। ठीक इसके दो दिन बाद यानी आज 25 दिसंबर को तड़के अहमद पटेल का भी निधन हो गया।
No comments