Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

राज्य के सभी जिला अस्पतालों की कैंटीन में भोजन का प्रबंधन जीविका दीदियां करेंगी - नीतीश कुमार

  राज्य के सभी जिला अस्पतालों की कैंटीन में भोजन का प्रबंधन जीविका दीदियां करेंगी। इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पदाधिकारियों को आवश्...

 



राज्य के सभी जिला अस्पतालों की कैंटीन में भोजन का प्रबंधन जीविका दीदियां करेंगी। इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। यह भी निर्देश दिया है कि जीविका दीदियों के बीमा की योजना बनाएं। मुख्यमंत्री के समक्ष शुक्रवार को ग्रामीण विकास विभाग ने जीविका से संबंधित प्रस्तुतीकरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कई निर्देश दिए। साल के पहले दिन मुख्यमंत्री 11 बजे मुख्य सचिवालय पहुंचे और करीब छह घंटे वहां रहें और भी कई समीक्षाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 लाख स्वयं सहायता समूह बनाने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। स्वयं सहायता समूह की संख्या को और बढ़ाएं। महिलाओं को और प्रशिक्षित किया जाय, ताकि उनकी भागीदारी छोटे उद्यमों में बढ़े। जीविका दीदियों के माध्यम से मद्य निषेध कार्य के लिये लोगों को प्रेरित करें। वैसे वंचित परिवार, जिन्हें किसी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, उन्हें चिह्नित कर सतत् जीविकोपार्जन योजना का लाभ दिलाएं। नीरा के उपयोग को और बढ़ावा दें। मत्स्य पालन से जुड़ने के लिये भी जीविका दीदियों को प्रेरित एवं उन्हें प्रशिक्षण दें। प्रस्तुतीकरण में जीविका समूह द्वारा आजीविका के लिये किये जा रहे कार्यों पशुधन गतिविधियां, दूध उत्पादन, मुर्गीपालन, मधुमक्खी पालन तथा गैर कृषि आजीविका कार्य की जानकारी दी गई।


मुख्य सचिवालय में इस दौरान मुख्य सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, प्रधान सचिव ग्रामीण विकास विभाग अरविंद कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विषेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित ग्रामीण विकास विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।


No comments