Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव में रालोद और महान दल से मिलकर सपा चुनाव लड़ेगी

  तीनों कृषि कानून किसानों की बर्बादी के लिए हैं। उनकी आय भी दोगुनी नहीं हुई और खेती पर उद्योगपतियों का कब्जा कराने की साजिश रच दी गई। ट्रेन...

 




तीनों कृषि कानून किसानों की बर्बादी के लिए हैं। उनकी आय भी दोगुनी नहीं हुई और खेती पर उद्योगपतियों का कब्जा कराने की साजिश रच दी गई। ट्रेन, हवाई जहाज, जमीनें सब बिक रहा है। जनता वोटों से इस सरकार को सबक सिखा देगी। शनिवार को बारह पत्थर मैदान पर हुई किसान महापंचायत में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस तरह केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।


महान दल के साथ हुई महापंचायत में सपा सुप्रीमो ने ऐलान किया कि यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव में रालोद और महान दल से मिलकर सपा चुनाव लड़ेगी। बड़े और राष्ट्रीय दलों से कोई समझौता नहीं होगा। केंद्र सरकार पर हमलावर होते हुए जोड़ा कि किसानों ने ही महामारी के दौर में भी देश की अर्थव्यवस्था को बचाया है। वे 24 घंटे खेत में काम करते हैं, अधिकारियों की तरह घड़ी देखकर काम नहीं करते और उन पर ये कानून थोप दिए गए। सरकार इन किसानों के परिवार की भी देखभाल नहीं कर रही।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी और लॉकडाउन की खामियां गिनाईं। कहा, नोटबंदी लागू कर कहा गया था कि काला धन वापस आएगा। भ्रष्टाचार समाप्त होगा, जबकि देश लाइन में लगा था। लॉकडाउन में देश बंद कर दिया। मजदूर दूसरे प्रदेशों से पैदल चलकर घर आए। न जाने कितनी जान चल गईं। उनकी मदद केवल समाजवादियों ने की। 


भाजपा कहती है कि देश विश्व गुरु बनेगा। जब सरकार ने मजदूरों को पैदल छोड़ दिया हो तो देश कैसे विश्व गुरु बन सकता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री लैपटॉप क्यों नहीं बांट रहे। अगर युवाओं को लैपटॉप बांटते तो उनका भविष्य सुनहरा होता। चुटकी ली कि लाल टोपी देखकर न जाने मुख्यमंत्री को क्या हो जाता है। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि हाल में उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदले गए, जब इनके विधायकों को पता चलेगा कि उनकी टिकट कट रही है तो उत्तर प्रदेश में भी मुख्यमंत्री बदल जाएगा।


No comments