Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

महाराष्ट्र में मिले डेल्टा प्लस वैरिएंट के 21 मरीज, पहले से ज्यादा घातक है यह वायरस

मुंबई कोरोना वायरस में बदलाव के चलते देश को खासी दिक्कतों का सामना करना पद रहा है। अब महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के एक नए और खतरनाक रूप ...

मुंबई कोरोना वायरस में बदलाव के चलते देश को खासी दिक्कतों का सामना करना पद रहा है। अब महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के एक नए और खतरनाक रूप का पता चला है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पुष्टि की है कि राज्य में 7,500 लोगों की जांच में खतरनाक वैरिएंट डेल्टा प्लस (Delta Plus Variant) के 21 मामले मिले हैं। इनमें मुंबई के 2 लोग शामिल हैं। रत्नागिरी में डेल्टा प्लस के सबसे ज्यादा 9 मामले सामने आए हैं। जलगांव में 7, मुंबई में 2 और पालघर, ठाणे, सिंधुदुर्ग जिले में डेल्टा प्लस वैरिएंट का एक-एक केस आया है। ये सैंपल्स 15 मई को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे। डेल्टा प्लस के मामले के बाद सभी जिलों की स्वास्थ्य मशीनरी को सतर्क कर दिया गया है। डेल्टा वेरिएंट वाले मरीजों की जांच डेल्टा वैरिएंट वाले मरीजों में खासतौर पर इस बात की जांच की जा रही है कि क्या इन मरीजों को कोरोना का इन्फेक्शन दोबारा हुआ है? क्या इन मरीजों का वैक्सीनेशन हुआ था। क्या वैक्सीन लेने के बाद भी डेल्टा वैरिएंट का शिकार हो सकते है? इन मरीजों का ट्रेवल हिस्ट्री का भी पता लगाया जा रहा है साथ ही डेल्टा प्लस वैरिएंट मरीजों के संपर्क में आए हुए लोगों की भी जांच की जाएगी। ताकि हाई रिस्क और लो रिस्क वाले मरीजों के बारे में पता चल सके। तेजी से नहीं फैलता डेल्टा प्लस वेरिएंट राजेश टोपे (Maharashtra Health Minister Rajesh Tope) ने बताया कि अभी तक जो जानकारी हासिल हुई है उसमें यह पता चलता है कि डेल्टा प्लस वैरिएंट तेजी से नहीं फैलता लेकिन यह वायरस ज्यादा घातक है। उन्होंने बताया कि हम इस बात पर भी रिसर्च कर रहे हैं कि क्या को- वैक्सीन और कोविशील्ड को यह डेल्टा प्लस वेरिएंट एस्केप कर पाता है या नहीं। इसके लिए ज्यादा सैम्पल्स की जरूरत पड़ती है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3d0HUKI
https://ift.tt/3vSUBOo

No comments