Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

किसी घर में 3 तो किसी में 2 सगे भाइयों की मौत...कानपुर हादसे ने दिया कभी ना भूलने वाला दर्द

सुमित शर्मा, कानपुर कानपुर में मंगलवार देर रात टेंपो और डबल डेकर बस के बीच हुई भिड़ंत में 17 लोगों की मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घाय...

सुमित शर्मा, कानपुरकानपुर में मंगलवार देर रात टेंपो और डबल डेकर बस के बीच हुई भिड़ंत में 17 लोगों की मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सगे भाईयों की मौत हो गई। वहीं एक दूसरे परिवार के दो सगे भाईयों की भी जान चली गई। लालेपुर और ईश्वरीगंज गांव में मातमी शोर है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने सभी मृतकों का रात में ही पोस्टमॉर्टम करा दिया। सचेंडी थाना क्षेत्र स्थित किसान नगर के पास डबल डेकर बस और टेंपो में आमने सामने भिड़ंत हो गई थी। हादसा इतना र्ददनाक था कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। टेंपो में बैठी सवारियां फंस गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन कर शवों को बाहर निकलवाया। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। वहीं घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरा परिवार उजड़ गयामंगलवार को सभी श्रमिक ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। इस हादसे में लालेपुर गांव में रहने वाले तीन सगे भाई शिव भजन (23), रामभजन (25), लवकेश (20) की मौत हो गई। वहीं इसी गांव के त्रिभुवन यादव के दो बेटों धर्मराज यादव और गौरव की भी मौत हो गई। पूरा परिवार बर्बाद होने के बाद परिवार की स्थिति बिगड़ गई। परिवार कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। इस हादसे में मरने वाले तीन सगे भाईयों की मौत से मां गीता का बुरा हाल है। रिश्तेदारों ने बताया कि नवंबर में रामभजन की शादी होनी थी। उसकी तैयारियां चल रही थी। एक साथ तीनों भाईयों की मौत से पूरा परिवार उजड़ गया है। मां और पिता की तबीयत बिगड़ गई। बुजुर्ग माता-पिता का कहने था कि बेटे ही जीने का सहारा थे, उनकी मौत होने के बाद अब किसके लिए जिएंगे। रात में हुआ पोस्टमॉर्टमसंचेडी सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 17 शवों मंगलवार रात को ही पोस्टमॉर्टम शुरू कराया गया। तीन डॉक्टरों के पैनल ने रात दो बजे पोस्टमॉर्टम शुरू किया, और बुधवार सुबह 7 बजे तक पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया चली। मृतकों के शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया। कानून व्यावस्था को ध्यान में रखते हुए सभी शवों का रात में पोस्टमॉर्टम करा दिया।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3csjkSO
https://ift.tt/3w7rGHa

No comments