भोपाल एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Former Cm ) ने तालिबान () को लेकर एक ट्वीट किया था। इस पर एमपी के सीएम () भड़क गए हैं। उन्होंने द...

भोपाल एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Former Cm ) ने तालिबान () को लेकर एक ट्वीट किया था। इस पर एमपी के सीएम () भड़क गए हैं। उन्होंने दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर शिवराज ने कड़ा वार किया है। दिग्विजय सिंह ने एक खबर ट्वीट करते हुए लिखा था कि भारत के अधिकारियों ने तालिबान से गुपचुप बातचीत की है। इसके बाद सीएम शिवराज ने कहा है कि दिग्विजय सिंह का दिमाग तालिबानी हो गया है। तालिबान नेताओं से भारतीय अधिकारियों की मुलाकात की खबरों पर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि यह बहुत गंभीर विषय है। भारत सरकार को इस विषय पर तत्काल वक्तव्य देना चाहिए। क्या बीजेपी आईटी सेल इसको संज्ञान में लेकर राष्ट्र द्रोह की श्रेणी में लेगा। दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट के बाद बीजेपी के लोगों ने उन पर हमला शुरू कर दिया है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह मानसिक रूप से तालिबानी हो गए हैं। इससे पहले भी दिग्विजय सिंह शिवराज के निशाने पर रहे हैं। गौरतलब है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बीजेपी ऑफिस में पहुंचे थे। उन्होंने पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि चुनौती के समय में 'सेवा ही संगठन है' एक चमत्कारी कार्यक्रम था। मध्यप्रदेश में भी बीजेपी के साथी कार्यकर्ताओं ने अद्भुत काम किया है। एमपी वैक्सीन महाअभियान में जो काम हुआ है, उसके लिए मैं आपका और प्रदेशवासियों का ह्रदय से अभिनंदन करता हूं।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3wOF43a
https://ift.tt/2TSUsgo
No comments