Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

पिकनिक मनाते वक्त आ गया बाढ़ का पानी, वाटर फॉल में फंसा नागपुर का पूरा परिवार, आठ घंटे बाद बचाया गया

छिंदवाड़ा महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur family stuck in water fall) से एक परिवार पिकनिक मनाने के लिए नागपुर आया था। घोघरा वाटर फॉल () में ...

छिंदवाड़ा महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur family stuck in water fall) से एक परिवार पिकनिक मनाने के लिए नागपुर आया था। घोघरा वाटर फॉल () में परिवार के 10-12 लोक पिकनिक मना रहे थे। इस दौरान अचानक से वाटर फॉल में बाढ़ का पानी (Flood water in ghoghra water fall) आ गया। पानी आने के बाद परिवार वाटर फॉल में ही फंस गया है। आठ घंटे बाद परिवार के सभी लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। परिवार फॉल के पास बने टापू पर खड़े होकर मदद की गुहार लगा रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की दोपहर तक इस वाटर फॉल में पानी काफी कम था, लेकिन 3 बजे के आसपास पानी बढ़ गया। यहां 8 से 10 लोगों के फंसे होने की खबर प्रशासन के पास आई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई थी। उसके बाद उन्हें निकालने की कोशिश शुरू हो गई है। गनीमत यह रही थी कि परिवार के सभी सदस्य समय रहते टापू पर पहुंच गए थे। हालांकि रेस्क्यू टीम को डर था कि पानी बढ़ने के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। इसलिए उन्हें बचाने की कोशिशें तेज कर दी गई थीं। हालांकि स्थानीय पुलिस के पास दिक्कत यह थी कि उनके पास ज्यादा संसाधन नहीं थे। उसके बाद स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया। मगर स्थानीय गोताखोर रस्सी के सहारे इन्हें निकालने में असफल हुए। उसके बाद मुख्यालय से बोट मंगवाया गया। पुलिस की टीम ने रात ग्यारह बजे इन सभी लोगों को वाटर फॉल से सुरक्षित निकाला है। उसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी का चेकअप किया गया है। रेस्क्यू के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। सभी लोग फिर नागपुर के लिए रवाना हो गए हैं।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3gVF7DI
https://ift.tt/3wPobWh

No comments