Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

अब हरियाणा में धरने पर बैठे टिकैत, दुष्यंत चौटाला की बढ़ने वाली है टेंशन

फतेहाबाद/हिसार हरियाणा के टोहाना से जननायक जनता पार्टी (JJP) विधायक देवेंद्र सिंह बबली के विवादित बयान और किसानों की गिरफ्तारी के मुद्दे ...

फतेहाबाद/हिसार हरियाणा के टोहाना से जननायक जनता पार्टी (JJP) विधायक देवेंद्र सिंह बबली के विवादित बयान और किसानों की गिरफ्तारी के मुद्दे पर भारतीय किसान यूनियन (BKU) नेता का प्रदर्शन जारी है। टिकैत के साथ ही गुरनाम सिंह चढ़ूनी और भी प्रदर्शन में शामिल हैं। इस बीच विधायक ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली है। फतेहाबाद जिले के टोहाना में राकेश टिकैत सहित अन्य किसान नेताओं के नेतृत्व में लोगों ने शनिवार की रात ही पुलिस स्टेशन का घेराव कर लिया था। विधायक बबली और किसानों के बीच जारी विवाद के बीच किसानों की गिरफ्तारी के लिए जारी पुलिस की दबिश से नाराजगी में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता शनिवार को टोहाना गिरफ्तारियां देने पहुंचे। टिकैत ने यहां पहुंचकर ऐलान करते हुए कहा, 'सरकार को गिरफ्तार करने का बहुत शौक है तो हम गिरफ्तारी देने आए हैं। हमारे साथ सैकड़ों, हजारों किसान गिरफ्तारी देंगे। प्रशासन वॉरंट और बसों का इंतजाम करे।' किसानों के इकट्ठा होने से पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट पर है। रैपिड ऐक्शन फोर्स और पुलिस की 20 कंपनियां तैनात की गई हैं। टोहाना विधायक देवेंद्र सिंह बबली और किसानों के बीच टकराव जारी है। विधायक ने किसानों के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था, जिसके बाद से किसानों में रोष है। पुलिस लगातार किसानों की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है। कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया है। इसके बाद किसान नेताओं ने टोहाना का रुख किया। मामले के तूल पकड़ता देख विधायक ने वीडियो जारी कर बयान के लिए माफी मांग लिया है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3z4kwoU
https://ift.tt/3x0ZDcp

No comments