जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी ने मंगलवार को दावा किया कि जिस दिन राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा उस दिन क...

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी ने मंगलवार को दावा किया कि जिस दिन राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा उस दिन कांग्रेस में बड़ा ‘धमाका’ होगा। राजस्थान प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने यहां आए सिंह ने दावा किया, ‘जिस दिन राजस्थान में कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, उस दिन कांग्रेस में बड़ा धमाका होगा और पार्टी दो-फाड़ हो जायेगी।’ सिंह ने आरोप लगाया, ‘महामारी के दूसरे कालखण्ड के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने घर से आज तक बाहर ही नहीं निकले। उनको राज्य के विकास की, युवाओं के रोजगार की व किसानों के सम्पूर्ण कर्जमाफी की कोई चिंता नहीं है।’ उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सेवा ही संगठन के माध्यम से प्रदेश के जन जन तक सहायता पहुंचा रही है, वहीं आंतरिक गतिरोध में घिरी गहलोत सरकार सभी महत्तवपूर्ण मोर्चों पर पूर्णत: विफल है। हमें निरंतर जनता को इनकी नाकामियों से अवगत कराते रहना है।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/2TVHPRC
https://ift.tt/35HK3XJ
No comments