गोंडा उत्तर प्रदेश के गोंडा में देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। एक घर में सिलिंडर फटने से दो मंजिला मकान धराशाई हो गया। इस मकान से लगा एक दूसर...

गोंडा उत्तर प्रदेश के गोंडा में देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। एक घर में सिलिंडर फटने से दो मंजिला मकान धराशाई हो गया। इस मकान से लगा एक दूसरा मकान भी ढह गया। घटना में 14 लोग दब गए। सात लोगों की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। मौके पर पहुंची टीम रेस्क्यू कार्य में लगी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताया है। मामला तरबगंज के टिकरी इलाके का है। हादसे के वक्त परिवार के लोग सो रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ दो मंजिला मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गया। आसपास लोग तेज आवाज सुनकर बाहर निकले तो मकान के हालत देखकर दंग रह गए। अन्य सात की हालत गंभीर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड ने राहत कार्य शुरू किया। मलबे से लोगों को निकाला गया। सात लोगों के शव निकाले गए जबकि अन्य सात लोगों को गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल ले जाया गया। सीएम ने मांगी जांच आख्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में गैस सिलिंडर विस्फोट से हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेजी से करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम को दुर्घटना कारणों की जांच कराकर आख्या उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3ySS4WV
No comments