Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Weather Update : बिहार के सीमांचल में सावधानी की जरुरत, 11 जिलों में बारिश और ठनका का अलर्ट, जानिए अपने जिले का मौसम अपडेट

पटना बिहार में मौसम एक बार फिर बदलने लगा है। पटना में बादल छाने लगे हैं। हालांकि बारिश का अभी अनुमान नहीं है। मगर उमस ने लोगों की मुसीबते...

पटना बिहार में मौसम एक बार फिर बदलने लगा है। पटना में बादल छाने लगे हैं। हालांकि बारिश का अभी अनुमान नहीं है। मगर उमस ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। वहीं, सीमांचल के 11 जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पटना में उमस से परेशानी बिहार में मॉनसून की सक्रियता में थोड़ी कमी आई है। अब तापमान बढ़ने लगा है। राज्य के ज्यादातर जिलों में उमस अब लोगों को परेशान करने लगा है। हालांकि वातावरण में पहले से ही नमी मौजूद है। ऐसे में बादल और धूप की आंखमिचौली भी खूब चल रही है। 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई और खगड़िया शामिल है। सीमांचल के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इस के साथ ही इन जिलों में 25 और 26 जून को वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। उत्तर बिहार में 28 जून को अलर्ट जबकि, 28 जून को उत्तर बिहार के सभी जिलों के लिए ठनका और बारिश का येलो अलर्ट है। हालांकि पिछले 24 घंटों में मॉनसून कमजोर पड़ा है। उसकी गतिविधि में कमी आई है। दक्षिण पश्चिम और उसके सटे दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बना चक्रवाती हवा का क्षेत्र अब झारखंड की ओर शिफ्ट हो गया है। वहीं, दक्षिण बिहार में कुछ जगहों पर वज्रपात के साथ बारिश की पूरी आशंका है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3zX1fWY
https://ift.tt/3qrn2Bz

No comments