गुवाहाटी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि जिहाद सिर्फ यही नहीं है कि मुस्लिम लड़का झूठ बोलकर हिंदू लड़की से शादी करे। उन...

गुवाहाटी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि जिहाद सिर्फ यही नहीं है कि मुस्लिम लड़का झूठ बोलकर हिंदू लड़की से शादी करे। उन्होंने कहा कि अगर एक हिंदू लड़का एक हिंदू लड़की से झूठ बोल रहा है, तो यह भी जिहाद है। असम सरकार कैबिनेट में इसके खिलाफ कानून लाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा, 'हिंदू लड़की से हिंदू लड़का झूठ बोलता है, तो यह भी जिहाद है। हम इसके खिलाफ कानून लाएंगे। हिंदुत्व 5,000 साल पुराना है और जीवन जीने का तरीका है। अधिकांश धर्मों के अनुयायी हिंदुओं के वंशज हैं।' 'किसी को नहीं एक महिला को धोखा देने का अधिकार' हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि हिंदुत्व को हटाया नहीं जा सकता, क्योंकि इसका मतलब होगा अपनी जड़ों और मातृभूमि से दूर जाना। लव जिहाद के मुद्दे के बारे में पूछे जाने पर, सीएम ने कहा कि उनके पास इस शब्द के लिए आरक्षण है, लेकिन उन्होंने कहा कि किसी को भी एक महिला को धोखा देने नहीं दिया जाएगा। पीएम मोदी परखेंगे वैक्सीनेशन की प्रगति असम में कोविड -19 का कोई डेल्टा प्लस संस्करण नहीं होने का आश्वासन देते हुए, सरमा ने कहा, 'अभी तक असम में कोविड-19 का कोई डेल्टा प्लस संस्करण नहीं है। हम राज्य में जीनोमिक सीक्वेंसिंग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह 11 बजे पूर्वोत्तर राज्यों में टीकाकरण की स्थिति का जायजा लेने के लिए बैठक करेंगे।' मिजोरम के साथ सीमा विवाद पर बोले सीएम पड़ोसी राज्यों के साथ सीमा तनाव पर सरमा ने कहा, 'असम-नागालैंड और असम-मिजोरम दोनों सीमाओं पर कुछ तनाव चल रहा है। हमारी संवैधानिक सीमा की सुरक्षा के लिए असम पुलिस को तैनात किया गया है। पूर्वोत्तर का प्रवेश द्वार होने के कारण हम हमेशा चर्चा के लिए तैयार रहते हैं लेकिन अपनी जमीन पर अतिक्रमण नहीं होने देंगे।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3i1zwfG
https://ift.tt/3yLAaV7
No comments