पटना भारतीय महिला वेटलिफ्टर () ने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने 49 किलोग्राम वर्ग में ...

पटना भारतीय महिला वेटलिफ्टर () ने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने 49 किलोग्राम वर्ग में पदक अपने नाम किया। टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने साइखोम मीराबाई चानू को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की है। सीएम नीतीश ने चानू की कामयाबी पर क्या कहा जानिएमुख्यमंत्री ने कहा कि साइखोम मीराबाई चानू ने ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतकर भारोत्तोलन के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिस पर हर भारतीय गौरवान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि साइखोम मीराबाई चानू प्रगति की ऊंचाई के शीर्ष पर पहुंचे और भारत का नाम रौशन करती रहें, ऐसी मेरी कामना है। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भी दी शुभकामनाएंझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी मीराबाई चानू को ओलंपिक सिल्वर मेडल जीतने पर ट्वीट करके बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'बधाई बधाई बधाई। हम सभी देशवासियों के लिए अत्यंत हर्ष का मौका। आपको सभी झारखंडियों और देशवासियों की ओर से बधाई और शुभकामनाएं मीराबाई चानू।' मीराबाई चानू ने खत्म किया 21 साल का सूखामीराबाई चानू ने ओलिंपिक खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा में पदक का भारत का 21 साल का इंतजार खत्म किया। चानू ने क्लीन और जर्क में 115 किग्रा और स्नैच में 87 किग्रा से कुल 202 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। इससे पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने सिडनी ओलंपिक 2000 में देश को भारोत्तोलन में कांस्य पदक दिलाया था।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3zx4x1Y
https://ift.tt/3i13bqi
No comments