बेंगलुरु में शनिवार की सुबह पुलिस और क्राइम ब्रांच ने बड़ा अभियान चलाया। सूरज उगने से पहले ही सेंट्रल जेल के साथ ही शहर के कई अपराधियों के घ...

बेंगलुरु में शनिवार की सुबह पुलिस और क्राइम ब्रांच ने बड़ा अभियान चलाया। सूरज उगने से पहले ही सेंट्रल जेल के साथ ही शहर के कई अपराधियों के घरों में छापेमारी की गई। जेल में नशे के सामान, फोन और हथियार वगैरह बरामद किया गया। वहीं कई घरों पर छापेमारी कर अपराधियों को भी दबोचा गया।

बेंगलुरु में शनिवार की सुबह पुलिस और क्राइम ब्रांच ने बड़ा अभियान चलाया। सूरज उगने से पहले ही सेंट्रल जेल के साथ ही शहर के कई अपराधियों के घरों में छापेमारी की गई। जेल में नशे के सामान, फोन और हथियार वगैरह बरामद किया गया। वहीं कई घरों पर छापेमारी कर अपराधियों को भी दबोचा गया। तस्वीरों में देखिए...
बेंगलुरु जेल में डॉग स्क्वैड संग फोर्स

बेंगलुरु की सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने पारापन्ना अग्रहरा जेल में रेड डाली। शनिवार सुबह 5 बजे से शुरू हुई छापेमारी में डॉग स्क्वैड का सहारा भी लिया गया।
फोन, हथियार, नशे के सामान मिले

मोबाइल फोन, गांजा, चाकू, सिगरेट, मेमोरी कार्ड, सिम कार्ड जब्त किए गए। जॉइंट पुलिस कमिश्नर (क्राइम) संदीप पाटिल ने जानकारी दी।
अपराधियों के घरों पर भी हुई छापेमारी

बेंगलुरु पुलिस ने बेंगलुरु पश्चिम डिवीजन में अपराधियों के घरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। सुबह 5 बजे से ही छापेमारी शुरू कर दी गई।
105 घरों से 76 बदमाश धरे गए

डीसीपी वेस्ट ने बताया कि कामाक्षीपाल्या और ब्यादराहल्ली इलाकों के 105 घरों पर रेड मार कर 76 लोगों को हिरासत में लिया गया।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3em5Skn
https://ift.tt/3wxRyv0
No comments