Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

दिलीप कुमार ने आज मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली।

  दिलीप कुमार ने आज मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके जाने की खबर से देशभर में शोक की लहर है। बॉलीवुड सितारों से लेकर राजनेता, सभी...

 



दिलीप कुमार ने आज मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके जाने की खबर से देशभर में शोक की लहर है। बॉलीवुड सितारों से लेकर राजनेता, सभी लगातार अपना दुख जता रहे हैं। अब दिलीप साहब से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है। दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से फैंस को बताया गया है कि आज शाम पांच बजे जूहू कब्रिस्तान में दिलीप कुमार सुपुर्द-ए-खाक होंगे।



दिलीप कुमार का इलाज करने वाले डॉ. जलील पारकर ने मीडिया से बात करते हुए बताया, 'हमने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की। हम चाहते थे कि वो 100 साल पूरे करे। सायरा बानो भी सुबह अस्पताल में थीं। उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उनके जैसा शख्स शायद ही कभी बॉलीवुड में पैदा होगा। उन्होंने देश का नाम दुनिया में रौशन किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।


No comments