Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

विधवा से शादी...लेकिन वो आदित्य नहीं आरिफ था! रिटायर्ड IAS की बेटी ‘लव जिहाद’ का शिकार?

आगरा आदित्य बनकर उसने पहले महिला से दोस्ती बढ़ाई। फिर एक दिन शादी भी कर ली। कुछ साल बीते। तभी एक दिन पता चला कि आदित्य तो असल में आरिफ था...

आगरा आदित्य बनकर उसने पहले महिला से दोस्ती बढ़ाई। फिर एक दिन शादी भी कर ली। कुछ साल बीते। तभी एक दिन पता चला कि आदित्य तो असल में आरिफ था। जी हां, मोहब्बत की नगरी आगरा में लव जिहाद का कथित मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। आइए पूरी कहानी आपको बताते हैं। दरअस आरोप है कि लखनऊ में एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की बेटी अब लव जिहाद का ‘शिकार’ बन गई है। आगरा पुलिस ने सोमवार को बताया कि लखनऊ के एक लकड़ी व्यवसायी आरिफ हाशमी ने एक समारोह में खुद को आदित्य बताकर पीड़ित महिला के साथ मुलाकात की थी। पुलिस के मुताबिक, उसने जल्द ही महिला से दोस्ती कर ली और जब उनका रिश्ता आगे बढ़ा तो दोनों ने 2010 में शादी कर ली। महिला विधवा थी और उसे ‘आदित्य’ के इरादों पर शक नहीं था। पुलिस ने कहा कि शादी के कुछ साल बाद महिला को पुरुष की असली पहचान के बारे में पता चला और फिर उसने उसे इस्लाम में बदलने के लिए उसे मजबूर करना शुरू कर दिया। उसने इनकार किया तो वह प्रताड़ित और ब्लैकमेल करने लगा। वह महिला के पहले पति के होटल का इस्तेमाल उसके साथ मारपीट करने के लिए करता था। इसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, हत्या का प्रयास, दुष्कर्म, अप्राकृतिक कृत्य, लूटपाट, धोखाधड़ी और अवैध धर्मांतरण जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया। आगरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शहर बोत्रे रोहन प्रमोद ने कहा, 'हमने आईपीसी की संबंधित धाराओं और धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की जांच जारी है।' पुलिस को उसकी तस्वीरें भी मिली हैं जिसमें वह समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी (AAP) के कई बड़े नेताओं के साथ नजर आ रहा है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/36byxUH
https://ift.tt/3hE4FFw

No comments