रांची: झारखंड के गुमला जिले में मंगलवार सुबह लैंडमाइंस विस्फोट में एक जवान बुरी तरह से घायल हो गया। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर गुमला से रां...

रांची: झारखंड के गुमला जिले में मंगलवार सुबह लैंडमाइंस विस्फोट में एक जवान बुरी तरह से घायल हो गया। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर गुमला से रांची लाया गया। मिली जानकारी के अनुसार जिले के कुरुमगढ थाना क्षेत्र के मरवा जंगल में नक्सल अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा लगाये गये लैंडमाइंस की चपेट में आने से कोबरा बटालियन का एक जवान के साथ ही खोजी कुत्ता भी चपेट में आ गया। ऑपरेशन पर निकले थे सुरक्षाबल बताया गया है कि सुरक्षाबल नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे। इसी दौरान कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के मरवा जंगल में नक्सलियों के लगाए गए आईईडी बम ब्लास्ट की चपेट में आ जाने से जवान बुरी तरह से जख्मी हो गया। नक्सलियों ने पहले से ही बिछा रखा था जालनक्सलियों ने पहले से ही उन रास्तों में बम लगा रखा था। जैसे ही जंगलों के पास से सर्चिंग टीम उन रास्तों पर पहुंची, आईईडी ब्लास्ट हो गया। घायल जवान का प्राथमिक उपचार करने के बाद वरीय पदाधिकारियों को सूचना दी गई, जिसके बाद रांची से हेलीकॉप्टर भेज कर घायल जवान को राजधानी लाया गया और बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3rdO8Ne
https://ift.tt/3hCkJsY
No comments