भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना के समोगर गांव में दो पक्षों के महिला और पुरुषों के बीच शनिवार को खूनी संघर्ष शुरू हुआ। दोनों और ...

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना के समोगर गांव में दो पक्षों के महिला और पुरुषों के बीच शनिवार को खूनी संघर्ष शुरू हुआ। दोनों और से लाठी भाटा जंग में एक-दूसरे पर जमकर हमला किया। इसमें कई लोग घायल हो गए, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, इस खूनी जंग का वीडियो वायरल हो गया। वहीं पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और गुहार लगाई लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तो सभी लोग जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर गुहार लगाने पहुंचे। उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामला बयाना थाना इलाके के गांव समोगर का है। जहां जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पहले महिलाएं आपस में लाठिया लेकर एक दुसरे से उलझ गयी। बाद में पुरुषों ने भी लाठिया बरसाना शुरू कर दिया। इसमें महिलाएं और पुरुष घायल हो गए, जिनको बयाना के स्थानीय समुदायक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। वहीं उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित लोगों ने बताया की दूसरा पक्ष उनके प्लॉट पर जबरदस्ती कब्ज़ा करना चाह रहा था। और जब उनको ऐसा करने से रोका तो उन्होंने लोगों पर लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले कई लोग घायल हुए हैं। बयाना थाना प्रभारी पूरन चंद मीणा ने बताया की दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था और दोनों तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। इसके बाद जांच शुरू कर दी है, उसके बाद कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3e5ghjX
https://ift.tt/3enGcnt
No comments