गुवाहाटी असम पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जा ...

गुवाहाटी असम पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जा करने के समर्थन वाले पोस्ट लिखे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तारियां शुक्रवार रात से की गई हैं। सभी गिरफ्तार लोगों पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, आईटी अधिनियम और सीआरपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोगों की भावनाओं को आहत करने वाली थीं पोस्ट विशेष डीजीपी जीपी सिंह ने बताया कि असम पुलिस ने तालिबान गतिविधियों के संबंध में सोशल मीडिया पोस्ट के लिए 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों की पोस्ट लोगों की भावनाओं को आहत करने वाली थीं। डीजीपी ने कहा कि लोगों को दंडात्मक कार्रवाई से बचने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट या लाइक आदि में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। यहां से दो-दो लोग गिरफ्तार एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पुलिस सतर्क है और भड़काऊ पोस्ट के लिए सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए है। पुलिस ने बताया कि कामरूप मेट्रोपॉलिटन, बारपेटा, धुबरी और करीमगंज जिलों से दो-दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि दरांग, कछार, हैलाकांडी, दक्षिण सलमारा, गोलपारा और होजई जिलों से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।उप महानिरीक्षक वायलेट बरुआ ने कहा कि असम पुलिस सोशल मीडिया पर तालिबान समर्थक टिप्पणियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर रही है।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3ml36QR
https://ift.tt/3y0vryl
No comments