भागलपुर बिहार के कई जिले बाढ़ से प्रभावित () हैं, इनमें भागलपुर भी शामिल है। जहां शुक्रवार को कहलगांव में गंगा नदी खतरे के निशान से 1.43 ...

भागलपुर बिहार के कई जिले बाढ़ से प्रभावित () हैं, इनमें भागलपुर भी शामिल है। जहां शुक्रवार को कहलगांव में गंगा नदी खतरे के निशान से 1.43 मीटर ऊपर बह रही थीं। हालांकि, सूबे के अन्य इलाकों में नदी के जल स्तर में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। बाढ़ प्रभावित बेगूसराय और मुंगेर जिलों में अब हालात सुधर रहे हैं। पानी धीरे-धीरे उतर रहा है, जिससे लोगों की परेशानी कम होती नजर आ रही है। कहलगांव में खतरे के निशान से 1.43 मीटर ऊपर बह रही गंगा नदीमौजूदा हालात को देखें तो सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र दक्षिणी भागलपुर का कहलगांव और पीरपैंती ब्लॉक है। इसके अलावा उत्तरी भागलपुर के गोपालपुर, रंगदा, नौगछिया, खरिक और बिहपुर ब्लॉक और कटिहार जिले के कुर्सेला, बरारी और अन्य क्षेत्रों में भी बाढ़ का बुरा असर देखने को मिल रहा है। इस क्षेत्र में तीन नदियां कोसी, गंगा और महानंदा हैं, जो लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 23 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, नदी में उफान की जताई जा रही आशंका23 अगस्त तक बिहार समेत पड़ोसी देश नेपाल में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। ऐसी स्थिति में गंगा बेसिन में बाढ़ की स्थिति फिर से विकराल हो सकती है। शुक्रवार को गंगा बक्सर और दीघा में खतरे के निशान से नीचे बह रही थीं। शनिवार को गांधी घाट पर भी जल स्तर खतरे के स्तर से नीचे जाने की संभावना है। ये गिरावट करीब 43 सेंटीमीटर रहने की संभावना है। वहीं हाथीदाह में नदी खतरे के निशान से 90 सेंटीमीटर और भागलपुर में 84 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। बिहार में बाढ़ अभी इतने लोग हैं प्रभावितबाढ़ का पानी कम होने के संकेत मिलने के बाद भी प्रभावित 16 जिलों में लोगों की राहत की मांग बढ़ती जा रही है। बिहार में बाढ़ ने अब तक 23 लोगों की जान ली है। हाल ये है कि तीन दिन के अंदर बाढ़ से 5 लाख के करीब लोग प्रभावित हुए हैं। प्रभावित प्रखंडों और गांवों की संख्या बढ़कर क्रमश: 100 और 2,628 हो गई है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा कि मंगलवार को 32.29 लाख की तुलना में गुरुवार को बाढ़ प्रभावित लोगों की कुल संख्या 37 लाख थी। 16 जिलों में बाढ़ के परिणामस्वरूप 1.35 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं, और संबंधित जिलों में स्थापित 865 सामुदायिक रसोई में 11.59 लाख लोगों ने दिन और रात का भोजन किया।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3sEXAtx
https://ift.tt/2WdDZVB
No comments