Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Ara News : इश्क के खातिर चार बच्चों की मां बन गई कातिल, प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का आरोप, आरा का मामला

चंदन कुमार, आरा चार बच्चों की मां पर इश्क का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद ...

चंदन कुमार, आरा चार बच्चों की मां पर इश्क का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी पत्नी ने घर में चोर के आने का शोर मचाने लगी। मृतक छीनेगांव टोला निवासी परमात्मा बिंद उर्फ गुड्‌डू थे। वो राजमिस्त्री का काम करते थे। ...घर में चोर बनकर आया प्रेमी सिन्हा ओपी क्षेत्र के छीनेगांव टोला गांव के रहनेवाले गुड्डू रोज की तरह खाना खाकर घर में सोए थे। तभी रात में हत्या कर दी गई। मर्डरत्या की खबर मिलने पर देर रात सिन्हा, कृष्णागढ़ और बड़हरा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर गुत्थी को सुलझाने में जुटी रही। पुलिस के अनुसार मृतक के गले पर काले रंग के निशान दिख रहे थे। पहली नजर में पुलिस को शक हुआ कि किसी चोर ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया है। चूंकि मृतक की पत्नी ने रात 11-12 बजे शोर मचा कर कहा था कि घर में चोर घुस गए हैं और चोरों ने मेरे पति की हत्या कर दी। लेकिन यह बात किसी को पच नहीं रही थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी के साथ जब कड़ाई से पूछताछ की, तब सारे रहस्य से पर्दा उठ गया। आरोपी महिला ने पुलिस से क्या कहा? हालांकि बाद में शंका के आधार पर मृतक की पत्नी लालसा देवी को पूछताछ के लिए बड़हरा थाना ला गया। जहां पूछताछ में हत्या के राज़ का खुलासा हो गया। उसके बाद पुलिस ने लालसा देवी को जेल भेज दिया। लालसा देवी और गुड्डू कुमार के चार बच्चे हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि गीधा ओपी (कोईलवर थाना) क्षेत्र के बीरमपुर कृतपुरा गांव निवासी अजीत यादव से 5 साल पहले से जान-पहचान है। उसके साथ प्रेम संबंध चल रहा है और उसी के साथ मिलकर उसने रात में इस घटना को अंजाम दिया। हत्या करने में उसके प्रेमी के साथ एक और व्यक्ति भी मौजूद था। उसने ही अपने प्रेमी को मंगलवार रात घर बुलाया था। उसके साथ एक अन्य आदमी भी आया था। जिसे वह पहचानती नहीं थी। दोनों मृतक के घर में उसके पत्नी के पास पहुंचे। उसके बाद घटना को अंजाम दिए। इस बात का खुलासा गिरफ्तार महिला लालसा देवी ने पुलिस के सामने किया। 'मेरे बेटे को बहू ने मरवा दिया' मृतक गुड्डू कुमार की मां टुनिया देवी ने रोते हुए बताया कि उसकी बहू का चाल-चलन ठीक नहीं था। वह सारण जिले के रौजा निवासी द्वारिका बिंद की बेटी है। जिससे उसके बेटे का विवाह हुआ था। 6 महीने पहले बीरमपुर अपने प्रेमी के घर भाग गई थी। जिसमें पंचायती के बाद वापस छीनेगांव टोला लौट आई। उसने अपने प्रेमी को घर में बुलाकर मेरे बेटे को मौत की नींद सुला दिया। उसके चार संतान है। एक बेटा और तीन बेटी। सभी परिवार गांव में ही रहता था। उसका बेटा राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। भोजपुर के एसपी विनय तिवारी ने बताया कि पति की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और जल्दी उसे भी पकड़ लिया जाएगा।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/38iL4GI
https://ift.tt/3jjtPvm

No comments