Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

वे नौजवान काबुल की सरजमीं चूम रहे...अब मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का तालिबान को सलाम

लखनऊ अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची है। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग तालिबान की तारीफ कर रहे हैं। सपा सांसद...

लखनऊ अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची है। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग तालिबान की तारीफ कर रहे हैं। सपा सांसद शफीकुर्रहमान के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना सज्जाद नोमानी ने भी तालिबान के समर्थन में बयान दे दिया है। मौलाना सज्जाद नोमानी ने तालिबान के हौसले को सलाम करते हुए कहा कि उन्होंने सबसे मजबूत फौज को शिकस्त दिया है। उनके इस बयान की काफी आलोचना हो रही है। मौलाना सज्जाद नोमानी ने कहा, 'एक बार फिर यह तारीख रकम हुई है। एक निहत्थी कौम ने सबसे मजबूत फौजों को शिकस्त दी है। काबुल के महल में वे दाखिल हुए। उनके दाखिले का अंदाज पूरी दुनिया ने देखा। उनमें कोई गुरूर और घमंड नहीं था। बड़े बोल नहीं थे। वे नौजवान काबुल की सरजमीं को चूम रहे हैं। मुबारक हो। आपको दूर बैठा हुआ यह हिंदी मुसलमान सलाम करता है। आपके हौसले को सलाम करता है। आपके जज्बे को सलाम करता है।' सपा सांसद के खिलाफ केस दर्ज इससे पहले सपा सांसद शफीकुर्रहमान ने अफगानिस्तान में तालिबान पर कब्जे की तुलना भारत में ब्रिटिश राज से करते हुए बयान दिया था। उन्होंने कहा था, 'हिंदुस्तान में जब अंग्रेजों का शासन था और उन्हें हटाने के लिए हमने संघर्ष किया, ठीक उसी तरह तालिबान ने भी अपने देश को आजाद किया।' उन्होंने तालिबान की तारीफ करते हुए कहा था, 'इस संगठन ने रूस, अमेरिका जैसे ताकतवर मुल्कों को अपने देश में ठहरने नहीं दिया।' अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा अब पुलिस ने सपा सांसद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कई धाराओं में सपा नेता के खिलाफ केस दर्ज किया है। पिछले दिनों अफगानिस्तान सरकार को बेदखल कर तालिबान ने खुद को सत्ता में काबिज कर लिया है। अमेरिका के अपनी सेना वापस बुलाने के बाद से अफगानिस्तान में कई जगह हिंसक झड़प हुई जिसमें वहां के कई नागरिक मारे गए। अफगानी नागरिक अन्य देशों से मदद की गुहार लगा रहे हैं।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3CUCXOJ
https://ift.tt/3CTyKee

No comments