Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

दिग्गज कांग्रेस नेता सदानंद सिंह की तबीयत बिगड़ी, हाल ही में दिल्ली से इलाज के बाद लौटे थे पटना

पटना कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक (Congress Leader ) की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें पटना के एक प्राइवेट अस्पताल में भ...

पटना कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक (Congress Leader ) की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें पटना के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति को देखते हुए आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी तबीयत स्थिर बनी हुई है। सदानंद सिंह कुछ दिन पहले ही दिल्ली से इलाज के बाद पटना वापस लौटे थे। पटना के अस्पताल में चल रहा सदानंद सिंह का इलाजबताया जा रहा कि रविवार को अचानक ही सदानंद सिंह को सांस लेने में परेशानी महसूस हुई। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत ही अस्पताल भर्ती कराने का फैसला लिया। इस बीच पटना के निजी अस्पताल में आईसीयू में उन्हें भर्ती कराया गया है। उनके साथ उनकी पत्नी मीणा देवी भी हैं। फिलहाल कांग्रेस नेता लगातार उनका हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। कहलगांव सीट से 9 बार रहे हैं विधायक 9 बार विधायक रह चुके सदानंद सिंह ने कभी भी अपना चुनाव क्षेत्र भी नहीं बदला। 1969 से 2015 तक लगातार 12 बार कहलगांव सीट से चुनाव लड़े और नौ बार जीते। विधानसभा अध्यक्ष के अलावा बिहार सरकार में कई विभागों के मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 1977 की जनता पार्टी की लहर में भी सदानंद सिंह ने कहलगांव सीट से जीत दर्ज की थी। 1985 में कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया तो वह कहलगांव से निर्दलीय चुनाव लड़े और जीते। कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेताओं में हैं शामिल76 वर्षीय सदानंद सिंह बिहार के उन दिग्गज नेताओं में से एक हैं जिनके राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस के साथ हुई। अभी भी उनकी गिनती प्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होती है। यही वजह है कि पार्टी ने उन्हें लंबे समय तक राज्य के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी। 1990 के दौर में जब बिहार में कांग्रेस का पतन शुरू हुआ तब खांटी माने जाते रहे कांग्रेसी भी पाला बदलकर आरजेडी, जेडीयू या बीजेपी में चले गए। लेकिन सदानंद सिंह पार्टी के प्रति अपनी नैतिकता को बनाए रखते हुए उसी में बने रहे।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3lWn842
https://ift.tt/3ArQvPC

No comments