Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

बैठक...समीक्षा और प्लानिंग...लखनऊ के बाद अब आगरा में नड्डा और योगी करेंगे मंथन

आगरा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा पहुंच रहे हैं। दोनो...

आगरा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा पहुंच रहे हैं। दोनों का रविवार को आगरा आगमन का कार्यक्रम तय हो गया है। आगरा में दोनों से स्वागत से लेकर कार्यक्रमों की तैयारियां कर ली गई हैं। भाजपा प्रवक्ता पंडित कृष्णकांत भारद्वाज ने बताया कि आगरा दौरे के दौरान नड्डा कोरोना काल में सेवा करने वाले डॉक्टरों से वार्ता करेंगे। भारद्वाज ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और केशव मौर्य भी आएंगे। काम की होगी समीक्षा प्रवक्ता ने बताया कि नड्डा फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज विलास में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें ब्रज क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष शामिल होंगे। इसके बाद वह ब्रज क्षेत्र के विधायकों के साथ भी बैठक करेंगे। इसमें उनके काम की समीक्षा की जाएगी। डॉक्टरों से करेंगे संवाद कार्यक्रम के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष रविवार दोपहर तीन बजे फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे गोल्ड अस्पताल में पहुंचेंगे और वहां चिकित्सकों से संवाद करेंगे। वह कोरोना काल में किए गए कार्यों के लिए डॉक्टरों को सम्मानित भी करेंगे।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3Amqxx7
https://ift.tt/3ixCz0k

No comments