Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

कोटा से लापता हुए पटना के IFS अफसर आलोक गुप्ता, बहन की शिकायत पर तलाश जारी

अर्जुन अरविंदकोटा। राजस्थान के कोटा शहर में वन्यजीव मंडल में तैनात उपवन संरक्षक और IFS अफसर आलोक गुप्ता लापता है। गुप्ता का बुधवार रात 8:...

अर्जुन अरविंदकोटा। राजस्थान के कोटा शहर में वन्यजीव मंडल में तैनात उपवन संरक्षक और IFS अफसर आलोक गुप्ता लापता है। गुप्ता का बुधवार रात 8:30 बजे के बाद से कोई पता नहीं है। 4 जुलाई को कोरोना से मां की मौत के बाद से गुप्ता भयंकर डिप्रेशन में चल रहे हैं। अंतिम बार उन्हें अपने सिविल लाइन स्थित बंगले से सरकारी वाहन लेकर जाते देखा गया था। बंगले पर नहीं पहुंचने पर साथ में रहने वाली बहन ने गुप्ता के विभाग के साथी अधिकारियों साथी कर्मचारियों और पुलिस को मामले की शिकायत की। इसके बाद से राजस्थान वन महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। कोटा पुलिस आईएफएस आलोक गुप्ता की सरगर्मी के साथ तलाश कर रही है। शहर के चप्पे-चप्पे पर लगे सीसीटीवी कैमरे, हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस के द्वारा खंगाले जा रहे हैं। साथ में रहने वाली बहन और वन महकमे के अधिकारियों कर्मचारियों को किसी बड़ी अनहोनी का डर सता रहा है। आईएफएस गुप्ता के लापता हो जाने की पुष्टि कोटा शहर के पुलिस उपाधीक्षक भगवंत सिंह हिंगड़ ने की है। उन्होंने कहा है कि गुप्ता की बहन ने पुलिस को शिकायत की है। उनके भाई आलोक गुप्ता जो आईएफएस हैं। वह रात 8:30 बजे के बाद से घर से लापता है। सरकारी वाहन लेकर गए हैं। जिनका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। बहन ने भाई को मां की मौत के बाद से डिप्रेशन में बताया है। पुलिस उपाधीक्षक हिंगड़ ने कहा कि पुलिस ने आलोक गुप्ता की तलाश में कई टीमें जुटाई है और सीसीटीवी कैमरा को तलाश किया जा रहा है हाईवे पर निगरानी रखी जा रही है। 11 अगस्त को कोटा में एक साल पूरा हुआ हैं, मोबाइल घर पर, सरकारी वाहन का वायरलैस बंद कोटा वन्यजीव मंडल के सहायक उपवन संरक्षक अनुराग भटनागर से एनबीटी की बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि आईएफएस आलोक गुप्ता साल 2013 बैच के आईएफएस अफसर हैं। वह अभी बैचलर हैं। कोटा में फिलहाल बहन को साथ लेकर रह रहे हैं। 11 अगस्त 2020 को उनकी पोस्टिंग कोटा वन्यजीव मंडल के उपवन संरक्षक पद पर हुई थी। आज बुधवार को 1 साल उनकी यहां तैनाती को कंप्लीट हुआ है। भटनागर के मुताबिक आलोक गुप्ता की मां की 4 जुलाई 2021 को कोविड-19 के चलते चेन्नई अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। गुप्ता ने उनकी मां का कोटा फिर, जयपुर, जयपुर से फ्लाइट से मां को चेन्नई लंग्स ट्रांसप्लांट करने के लिए लेकर गए थे। लेकिन उनकी मां की मौत हो गई। उसके बाद से आलोक गुप्ता लगातार डिप्रेशन में चल रहे हैं। मां की मौत हो जाने पर अंतिम संस्कार कार्यक्रम के लिए आलोक गुप्ता अपने शहर पटना चले गए थे। गुप्ता की मां कोटा में उनके साथ रहा करती थी। लेकिन मां की मौत ने उन्हें पूरी तरह से तोड़ कर रखा हुआ है। मां की तीमारदारी में आलोक गुप्ता 3 माह तक अवकाश पर रहे। गुप्ता 6 अगस्त को वापस कोटा लौटे और अपना कामकाज संभाला था। 40 साल की उम्र के आईएफएस आलोक गुप्ता का व्यवहार कुछ बदला हुआ विभाग के कर्मचारी अधिकारियों को नजर आ रहा है। आलोक गुप्ता इन दिनों अपने सरकारी वाहन को खुद ड्राइव कर रहे हैं। वह साथ में ड्राइवर को भी नहीं रख रहे हैं। मां की मौत के लिए वह कोटा को जिम्मेदार बता रहे हैं। शायद मां का शुरुआती इलाज ठीक नहीं हुआ था। बुधवार दोपहर 2 बजे तक आलोक गुप्ता अपने दफ्तर कोटा वन्यजीव मंडल में मौजूद रहे। लंच के बाद वह वापस नहीं लौटे। घर चले गए थे। लेकिन रात 8:30 बजे के बाद से आलोक गुप्ता लापता है। उनकी तलाश की जा रही है। वन अधिकारी आलोक गुप्ता के सरकारी बंगले सिविल लाइन पर चिंता में खड़े हुए हैं। पूरा वन महकमा पुलिस महकमा उनकी तलाश में जुटा हुआ है। और बहन की हालत खराब है। एक बहन पटना रहती हैं।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3lVSs36
https://ift.tt/3fULur2

No comments