इंदौर इंदौर पुलिस () ने देर रात चूड़ी वाले तस्लीम को गिरफ्तार कर लिया है। बीते रविवार को एक कॉलोनी में चूड़ी बेचने (Bangle Seller Taslim)...

इंदौर इंदौर पुलिस () ने देर रात चूड़ी वाले तस्लीम को गिरफ्तार कर लिया है। बीते रविवार को एक कॉलोनी में चूड़ी बेचने (Bangle Seller Taslim) के दौरान कुछ लोगों ने तस्लीम की पिटाई की थी। वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया था। इसके बाद एक छठी क्लास की छात्रा के परिजनों ने तस्लीम पर छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया था। इंदौर पुलिस ने उसके खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था। मंगलवार की रात इंदौर पुलिस ने इस मामले में तस्लीम को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को कोर्ट में उसकी पेशी की जाएगी। इंदौर पुलिस के अधिकारियों ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। साथ ही तस्लीम से भी पुलिस पूछताछ करेगी। तस्लीम के खिलाफ पीड़िता ने आरोप लगाए हैं कि चूड़ी पहनाने के लिए दौरान उसने गलत तरीके से छुआ है। पूरा मामला इंदौर के गीता कॉलोनी का है। आरोप है कि छेड़छाड़ की घटना सामने आने के बाद ही तस्लीम की पिटाई हुई थी। कॉलोनी के लोग बेरहमी के साथ उसकी पिटाई कर रहे थे। साथ ही गाली गलौज भी कर रहे थे। साथ ही उसके सामान और रुपये भी लूट लिए थे। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बवाल मच गया था। इसके बाद एक समुदाय विशेष के लोगों ने सेंट्रल कोतवाली थाने का घेराव किया था। पुलिस ने तस्लीम की पिटाई मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, कांग्रेस ने तस्लीम की पिटाई को लेकर सवाल उठाए थे। पॉस्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज होने के बाद ओवैसी ने शिवराज सरकार की नियत पर सवाल खड़ा किया था। वहीं, कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने तस्लीम के लिए पैसे और मोबाइल फोन भिजवाए थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि तस्लीम की गिरफ्तारी से इस मामले में और उबाल आएगा।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3mwkiTC
https://ift.tt/3zfpOO7
No comments