प्रणय राज, नालंदा नालंदा में सात फरों की बोली लगा देने का आरोप महिला ने अपने डॉक्टर पति पर लगाया है। चौंकानेवाली बात तो ये है कि दोनों की...

प्रणय राज, नालंदा नालंदा में सात फरों की बोली लगा देने का आरोप महिला ने अपने डॉक्टर पति पर लगाया है। चौंकानेवाली बात तो ये है कि दोनों की शादी 15 साल पहले हुई थी। 13 साल की बेटी और 11 साल का बेटा है। आरोपों के मुताबिक पति दूसरे मर्द के साथ हमबिस्तर होने का दबाव बनाता है। इसी वजह से मारपीट होती है। महिला का आरोप है कि उसका डॉक्टर पति अपने दोस्त के साथ सेक्स करने का दवाब बनाता है। शुक्रवार को जब उसने इनकार किया तो डॉक्टर पति ने उसके सीने और हाथ पर ब्लेड से वार किया। महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति पर महिला ने आरोप लगाया कि डॉक्टर साहब दोस्त के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर समाज में बदनाम कर मुझसे छुटकारा चाहते हैं। महिला के मुताबिक उसके पति का एक युवती से नाजायज संबंध है। उससे वो शादी करना चाहते हैं। आरोपी गया जिले के सरकारी अस्पताल में पोस्टेड है। पत्नी ने बताया कि उनकी शादी 2006 में हुई थी। कुछ साल तक सबकुछ ठीकठाक था। दोनों के दो संतानें हुई। शादी के बाद पति डॉक्टर बन गए। इसके बाद से उनका बिहैव बदल गया। वो अपने परिवार की रजामंदी से दूसरी शादी करना चाहते हैं। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद ने बताया कि महिला के बयान पर केस दर्ज किया गया है। उसके ससुर ने भी मारपीट का केस कराया है। प्रारंभिक जांच से प्रतीत होता है कि डॉक्टर बनने के बाद पति दूसरी शादी रचाना चाहते हैं। जांच के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3gH81rN
https://ift.tt/38iADmD
No comments