जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एंजियोप्लास्टी के बाद की सारी जांच रिपोर्ट ठीक आई हैं और वह ठीक महसूस कर रहे हैं। जयपुर के सर...

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एंजियोप्लास्टी के बाद की सारी जांच रिपोर्ट ठीक आई हैं और वह ठीक महसूस कर रहे हैं। जयपुर के सरकारी सवाई मान सिंह अस्पताल के प्राचार्य डॉ सुधीर भंडारी ने शनिवार दोपहर संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की एंजियोप्लास्टी के बाद की सारी जांच रिपोर्ट ठीक आई हैं। वह अच्छा महसूस कर रहे हैं। भंडारी ने कहा कि इस तरह के मामलों में आमतौर पर रोगी को एंजियोप्लास्टी के 24 घंटे के बाद घर भेज दिया जाता है। मुख्यमंत्री को घर भेजने के बारे में फैसला शाम तक किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गहलोत की शुक्रवार को सवाई मान सिंह अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई और वह अभी अस्पताल में ही हैं। भंडारी ने बताया था कि ,‘मुख्यमंत्री की तीन मुख्य धमनियों में से एक में 90 प्रतिशत अवरोध मिला। उनकी एक धमनी की एंजियोप्लास्टी हुई। एक धमनी में स्टेंट लगा।’
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3yoDHIz
https://ift.tt/2WuA46z
No comments