Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

देश के इस एक जिले में बोली जाती हैं 107 भाषाएं! चौंकिए मत, नाम जानिए

बेंगलुरू कर्नाटक का बेंगलुरु वह जिला है, जहां देश की सबसे ज्यादा भाषाएं बोली जाती हैं। यह बात 2011 की जनगणना के हालिया विश्लेषण में सामने...

बेंगलुरू कर्नाटक का बेंगलुरु वह जिला है, जहां देश की सबसे ज्यादा भाषाएं बोली जाती हैं। यह बात 2011 की जनगणना के हालिया विश्लेषण में सामने आई है। यह विश्लेषण दो शिक्षाविदों ने किया है। बेंगलुरु में कम से कम 107 भाषाएं बोली जाती हैं, जिनमें 22 अनुसूचित और 84 गैर-अनुसूचित भाषाएं शामिल हैं। जनगणना के विश्लेषण ब्रुकिंग्स इंस्टिट्यूशन के एक नॉन रेजिडेंट सीनियर फेलो शमिका रवि और भारतीय सांख्यिकी संस्थान में अर्थशास्त्र के असोसिएट प्रफेसर मुदित कपूर ने किए। यहां बोली जाती हैं 100 से ज्यााद भाषाएं अन्य जिले जहां 100 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं, वे हैं नगालैंड के दीमापुर (103) और असम के सोनितपुर (101)। कम से कम विविध जिलों में यनम (पुदुचेरी), कैमूर (भभुआ, बिहार), कौशाम्बी और कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश) और अरियालुर (तमिलनाडु) शामिल हैं। इन जिलों में 20 से कम भाषाएं बोली जाती हैं। 44 फीसदी बोली जाती है कन्नड़ बेंगलुरु में कन्नड़ बोलने वालों का कुल प्रतिशत 44% है। अन्य प्रमुख भाषाओं में तमिल (15%), तेलुगु (14%), उर्दू (12%), हिंदी (6%), मलयालम (3%), मराठी (2%), कोंकणी (0.6%), बंगाली (0.6%) शामिल हैं। उड़िया (0.5%), पोचुरी, कोंध, संगतम और वांचो जैसी भाषाओं में बोलने वालों की संख्या सबसे कम है। लेखक बताते हैं कि जनगणना में सभी भाषाओं को शामिल किया गया है, भले ही इसे बोलने वाली आबादी का आकार कुछ भी हो। भाषाई विविधता गतिशीलता लाती है और इससे आर्थिक परिणाम सामने आते हैं। 'ज्यादा भाषाओं का मतलब आर्थिक गतिशीलता' शमिका ने कहा, 'गतिशीलता, आर्थिक गतिशीलता के लिए एक अच्छा मार्कर है... प्रतिभा के लिए भाषा एक अच्छी प्रॉक्सी है। जब बहुत अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोग एक ही स्थान पर आ रहे हैं, तो अर्थव्यवस्था और नौकरी के अवसर बढ़ते हैं। बेंगलुरु का भाषाई स्तर दर्शाता है कि यहां पर दूर-दूर से लोग आते हैं।' शमिका ने बताया कि न्यूयॉर्क में 600 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3tgLJlD
https://ift.tt/2WVnei8

No comments