ठाणे महाराष्ट्र के ठाणे के मुंब्रा में एक शख्स पर आरोप है कि उसने पिछली दो शादियों के बारे में बताए बिना एक महिला से तीसरी शादी कर ली। उस...
ठाणेमहाराष्ट्र के ठाणे के मुंब्रा में एक शख्स पर आरोप है कि उसने पिछली दो शादियों के बारे में बताए बिना एक महिला से तीसरी शादी कर ली। उसकी तीसरी पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है। अभी आरोपी को अरेस्ट नहीं किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुनील कुमार रघुपति शर्मा के खिलाफ मुंब्रा थाने में आईपीसी की धारा 420 और 495 के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसने इस महीने की शुरुआत में ठाणे के दिवा में शर्मा से शादी की। हालांकि, बाद में वह यह जानकर हैरान रह गई कि शर्मा की पहले दो बार शादी हो चुकी है। पहली को पीटकर घर से भगाया, दूसरी बीवी से दो बच्चे पुलिस ने कहा कि महिला ने शिकायत में दावा किया है कि वह शख्स अपनी पहली पत्नी को पीटता था और उसे घर से भगा दिया था। बाद में, उसने दूसरी महिला से शादी की और उस विवाह से उसके दो बच्चे हुए। हालांकि, वह शादी भी नहीं चल पाई। मामले की जांच जारी है और पुलिस ने अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3i0SUKx
https://ift.tt/3u4Fim8
No comments