Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

Jharkhand News : अवैध संबंध में खूनी खेल, रांची में तीन लोगों का मर्डर, जानिए पूरा मामला

रवि सिन्हा, रांची खूनी जंग में अवैध संबंध तब्दील हो गया और तीन लोगों की जान चली गई। रांची के खलारी थाना क्षेत्र के मोहनपुर डकरा आवासीय कॉ...

रवि सिन्हा, रांची खूनी जंग में अवैध संबंध तब्दील हो गया और तीन लोगों की जान चली गई। रांची के खलारी थाना क्षेत्र के मोहनपुर डकरा आवासीय कॉलोनी का मामला है। खूनी संघर्ष में मंगलवार की देर शाम तीन लोगों की हत्या कर दी गई। पति, पत्नी और प्रेमी की मौत अवैध संबंध को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पति, पत्नी और प्रेमी की आपसी लड़ाई में मौत हो गई। वहीं, दंपति की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि, भतीजी मौत का तांडव देख सदमे में है, वह कुछ बोल नहीं पा रही है। घर में चाकू लेकर घुसा था प्रेमी घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मोहनपुर निवासी देव प्रसाद मेहर की पत्नी का वहीं के एक युवक प्रकाश नोनिया के साथ अवैध संबंध था। मंगलवार रात देव प्रसाद अपने परिवार के साथ घर में थे, तभी नशे में धुत प्रकाश नोनिया घर में घुस गया। उसके हाथ में चाकू था। प्रकाश के घर में घुसने के बाद उसकी देव प्रसाद से बकझक हुई। इसके बाद प्रकाश नोनिया ने चाकू से वार कर दिया। दंपति की बेटी की हालत गंभीर पिता को बचाने के लिए उनकी बेटी बीच में आ गई, चाकू उसकी आंख में लग गई। बेटी को घायल देख देव प्रसाद उग्र हो गए और घर में पड़ी लाठी लेकर प्रकाश पर टूट पड़े। तभी देव प्रसाद की पत्नी भी बीच में आ गई। मारपीट में पत्नी कौशल्या देवी को भी गंभीर चोट लग गई। इस बीच देव प्रसाद ने लाठी से ही प्रकाश नोनिया को बुरी तरह से पीटा, जिससे कौशल्या देवी और प्रकाश नोनिया की मौत हो गई। वहीं, देव प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी भी मौत हो गई। जबकि मारपीट में घायल देव प्रसाद की बेटी को डकरा सीसीएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3EYhGop
https://ift.tt/3F198gB

No comments