लखनऊ उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अभियान तेज कर दिया है। यूपी में अस्तित्व खोती जा रही कांग...

लखनऊ उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अभियान तेज कर दिया है। यूपी में अस्तित्व खोती जा रही कांग्रेस ने वापस अपनी जगह वापस पाने के लिए महासचिव प्रियंका गांधी को कमान सौंपी है। यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी ने कमर कस ली है। अब वह हर हफ्ते में पांच दिन यूपी में ही बिताएंगी। इधर कांग्रेस ने अभियान के लिए रणनीति भी तय कर ली है। कांग्रेस के मिशन यूपी के तहर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अब हर हफ्ते 5 दिन यूपी में ही गुजारेंगी। वह सोमवार से शुक्रवार तक यहां रहेंगी और वीकेंड पर वापस जाएंगी। पांच दिन रुककर करेंगी ये काम हर हफ्ते में पांच दिन के प्रवास के दौरान प्रियंका गांधी यूपी में चुनावी तैयारियों को परखेंगी। वह बैठकें, रैलियां और जनसंपर्क करेंगी। कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए जो रणनीति तैयार की है उस पर वह हर पल नजर रखेंगी। वाराणसी से होगा चुनावी प्रतिज्ञाओं का ऐलान 10 अक्टूबर को वाराणसी में बड़ी रैली करके कांग्रेस की 'चुनावी प्रतिज्ञा' का ऐलान करेंगी। वाराणसी की रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 'चुनावी प्रतिज्ञाएं' जनता के सामने रखेंगी। 19 को हो सकती है प्रियंका की महारैली 17 अक्टूबर से कांग्रेस की ओर से प्रदेश भर में 'प्रतिज्ञा यात्रा' की शुरुआत की जाएगी। यूपी में कुल 4 'प्रतिज्ञा यात्राएं' निकाली जाएंगी। हर एक यात्रा के पहले प्रियंका की एक रैली होगी। ये प्रतिज्ञा यात्राएं लगभग एक महीने तक चलेंगी। इसका समापन लखनऊ में एक महारैली के साथ होगा। महारैली लखनऊ में 19 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इस महारैली में प्रियंका हुंकार भरेंगी। दिवाली से पहले कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट गुरुवार को प्रियंका ने टिकटों को लेकर प्रदेश इलेक्शन कमिटी और स्क्रीनिंग कमिटी के साथ बैठकें कीं। इसमें सहमति बनी कि पहली लिस्ट दिवाली के पहले जारी की जाएगी। सभी जिला और शहर इकाइयों से दावेदारों के प्रस्ताव मांगने को कहा गया है। इलेक्शन कमिटी इन्हें शॉर्टलिस्ट कर स्क्रीनिंग कमिटी को भेजेगी। बनेगा वॉर रूम मीटिगों के दौरान कांग्रेस महासचिव ने जमीनी स्तर से जानकारी जुटाने के लिए जिला स्तर पर वॉर रूम स्थापित करने के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि वॉर रूम में चुनावी रणनीति के तहत आकस्मिक मुद्दों पर त्वरित निर्णय लिया जा सकेगा। एकला चलो की राह पर इस बार कांग्रेस कांग्रेस पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में 2017 का यूपी विधानसभा चुनाव लड़ा था। सबसे पुरानी कांग्रेस ने 6.25 प्रतिशत के वोट शेयर के साथ 114 सीटों में से सिर्फ सात पर जीत हासिल की थी। इस बार, कांग्रेस पार्टी ने घोषणा की है कि वह 2022 के चुनाव बिना किसी बड़े राजनीतिक दल के साथ गठबंधन किए लड़ेगी।
from Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3mdDh3C
https://ift.tt/3zY2jIZ
No comments